Pilibhit News : स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, सात सीज

Pilibhit News : स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, सात सीज

बीसलपुर, अमृत विचार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने गुरुवार सुबह बीसलपुर क्षेत्र में कार्रवाई की। सेफ फ्यूचर अभियान के तहत यात्री/मालकर अधिकारी वीडी चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम ने स्कूली वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान सुरक्षा मानकों और नियमों में अनियमितता मिलने पर पांच ईरिक्शा, एक ईको और एक वैन समेत सात वाहनों को सीज कर दिया गया।

गुरुवार सुबह चलाए गए अभियान में टीम ने स्कूली बच्चों को लानेले जाने वाले वाहनों के दस्तावेज, सुरक्षा इंतजाम, वाहन की स्थिति और बच्चों को बैठाने की क्षमता समेत विभिन्न बिंदुओं की जांच की। मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले वाहनों के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई की गई। अचानक हुई चेकिंग से स्कूली वाहन संचालकों में खलबली मच गई। परिवहन विभाग ने स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों को बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। यात्री/मालकर अधिकारी वीडी चतुर्वेदी ने बताया कि सेफ फ्यूचर अभियान के तहत स्कूली वाहनों की जांच की गई थी। अनियमितताएं मिलने पर सात वाहनों को सीज किया गया है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *