Quick Samachar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे. इस दौरान वह हुगली जिले में कई विकास और रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे, किसानों के लिए पीएमकिसान योजना की नई किस्त जारी करेंगे और कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे.

दौरे से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंग दिवस की शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल ने साहित्य, संगीत, कला, अध्यात्म, विज्ञान, व्यापार, सामाजिक सुधार और कई अन्य क्षेत्रों में अपने योगदान से भारत के इतिहास को समृद्ध बनाया है. राज्य ने समयसमय पर देश की राष्ट्रीय चेतना को नई दिशा देने का काम किया है.
पीएमकिसान की किस्त जारी
प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 3:30 बजे हुगली जिले के तारकेश्वर पहुंचेंगे. यहां वह कई विकास और रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. साथ ही किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत भी करेंगे.
इस दौरान प्रधानमंत्री पीएमकिसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे. इसके तहत देशभर के करीब 10 करोड़ किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसा भेजा जाएगा. पश्चिम बंगाल के करीब 50 लाख किसान भी इस योजना का लाभ उठाएंगे और शनिवार से उनके खातों में 2,000 रुपये की राशि पहुंचनी शुरू हो जाएगी. प्रधानमंत्री तारकेश्वर से एक क्लिक के जरिए देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में कुल 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ट्रांसफर करेंगे. इनमें पश्चिम बंगाल के 45.35 लाख से अधिक किसानों को करीब 907 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है.
PMKisan योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई थी. इसके तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में हर चार महीने पर सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है.
- किस्त जारी होने से पहले ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
- PMKisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
- कैप्चा भरकर OTP प्राप्त करें.
- OTP दर्ज करने के बाद Get Data पर क्लिक करें.
यहां आप भुगतान की स्थिति, किस्तों का रिकॉर्ड, बैंक विवरण और eKYC स्टेटस देख सकते हैं.किसान अपने गांव की लाभार्थी सूची में नाम भी जांच सकते हैं. इसके लिए PMKisan पोर्टल पर Beneficiary List विकल्प चुनकर राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरनी होगी. इसके बाद पात्र किसानों की सूची दिखाई दे जाएगी.
💬 Comments (0)
Leave a Comment