
प्रतापगढ़ अमृत विचार : महिला शिक्षक संघ ने शनिवार अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश को संबोधित एक मांगपत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा। बीएसए देवव्रत सिंह को दिए गए पत्र के माध्यम से मांग किया कि परिषदीय विद्यालयों का संचालन पूर्व की तरह ग्रीष्मकाल में प्रात 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एवं शीतकाल में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होना चाहिए।
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन
जिलाध्यक्ष स्नेह कुमारी शुक्ला के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी एवं विभिन्न ब्लॉकों की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संयुक्त रूप से मांगपत्र दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री शर्मिला सिंह, मालती सिंह,रितु खंडेलवाल,रेनू मौर्या, प्रीति मिश्रा,सीता,भानु प्रिया,आरती मिश्रा आदि मौजूद रहीं। संघ ने आशा व्यक्त की कि शिक्षकहित एवं छात्रहित को देखते हुए शासन स्तर पर इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।