Raebareli News : दो बाइकों की टक्कर में बेटे की मौत, मां घायल

Raebareli News : दो बाइकों की टक्कर में बेटे की मौत, मां घायल

खीरों/रायबरेली, अमृत विचार। सेमरीसरेनी मार्ग पर नयाखेड़ा मोड़ सेमरी पुलिया के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार मांबेटे गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी खीरों पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद दूसरी बाइक के अज्ञात सवार वाहन सहित घटनास्थल से चले गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के निधानखेड़ा मजरे खपुरा निवासी धर्मेन्द्र कुमार लोधी पुत्र जगदीश लोधी अहमदाबाद में मजदूरी करता था। वह एक दिन पहले रविवार की शाम को अहमदाबाद से घर आया था।

धर्मेन्द्र कुमार लोधी उर्फ बबलू सोमवार को दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे बाइक से अपनी मां कुसुमा लोधी के साथ उन्नाव जिले के थाना क्षेत्र बिहार के गांव महराजपुर निवासी अपनी बहन लक्ष्मी लोधी के घर से नागपंचमी की त्यौहारी देकर घर वापस लौट रहा था। वह जैसे ही बाइक लेकर सेमरी सरेनी मार्ग पर नयाखेड़ा मोड़ सेमरी पुलिया के पास पहुंचा, तभी नयाखेड़ा की ओर से आ रहे अज्ञात बाइक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

इस घटना में मां बेटे गम्भीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी के डॉ सुनील कुमार यादव ने धर्मेन्द्र कुमार लोधी उर्फ बबलू को मृत घोषित कर दिया और घायल मां कुसुमा का उपचार किया। प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। शिकायती पत्र मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *