Rampur News : रामपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, ‘आजम खान की रिहाई’ के गूंजे नारे; जौहर यूनिवर्सिटी पर आरपार के मूड में सपा

Rampur News : रामपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, ‘आजम खान की रिहाई’ के गूंजे नारे; जौहर यूनिवर्सिटी पर आरपार के मूड में सपा
Rampur News : रामपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, ‘आजम खान की रिहाई’ के गूंजे नारे; जौहर यूनिवर्सिटी पर आरपार के मूड में सपा

रामपुर, अमृत विचार। मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण के आदेशों पर चल रही सियासत अब अपने चरम पर पहुंच गई है। समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के मूड में है। इसी क्रम में गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में 28 जनप्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल रामपुर पहुंच गया है।

रामपुर में नेता प्रतिपक्ष के पहुंचते ही सपा कार्यकर्ताओं का जोश हाई हो गया और उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कद्दावर नेता ‘आजम खान की रिहाई’ के समर्थन में भी जोरदार नारे लगाए, जिससे जिले का सियासी माहौल पूरी तरह से गरमा गया है।

डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन, पुलिसप्रशासन अलर्ट
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में यह विशेष प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी से मुलाकात कर जौहर विवि के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेगा। इसके बाद यह दल अपनी विस्तृत रिपोर्ट सपा प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा। सपाइयों के भारी हुजूम और नारेबाजी को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। चप्पेचप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

5वें दिन भी धरने पर डटे छात्र
उधर, जौहर विवि के मुख्य गेट पर छात्रछात्राओं का प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी है। छात्र और सपाई गेट पर तिरपाल डालकर धरने पर बैठे हैं। सपा नेताओं का तर्क है कि विश्वविद्यालय की इमारत पर बुलडोजर चलाना देश के शैक्षिक ढांचे और ‘शिक्षा के अधिकार’ की संवैधानिक भावना के विपरीत है। उनका कहना है कि इस ध्वस्तीकरण से गरीब, पिछड़े तथा दलित वर्गों के हजारों विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर पर गूंज रहा मुद्दा
दिल्ली के जंतरमंतर पर नीट परीक्षा को लेकर हो रहे छात्रों के प्रदर्शन का सपा, कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने समर्थन किया है। इसी तर्ज पर अब रामपुर में जौहर विवि का मुद्दा भी राष्ट्रीय स्तर पर छा गया है। हाल ही में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी वीडियो जारी कर जौहर विवि का बचाव किया था और ध्वस्तीकरण रोकने की मांग की थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा, इस मामले में मुरादाबाद मंडलायुक्त की कोर्ट में भी अपील की गई है, जिसकी सुनवाई 28 जुलाई को होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *