नई Maruti Brezza Facelift मचाएगी धमाल! नया टर्बो इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ होगी और भी दमदार

नई Maruti Brezza Facelift मचाएगी धमाल! नया टर्बो इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ होगी और भी दमदार

भारतीय बाजार में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट में फ्रॉन्क्स वाला 1लीटर टर्बोपेट्रोल बूस्टरजेट इंजन दिया जाएगा. नए इंजन के अलावा इसमें मौजूदा मॉडल वाला 1.5लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलना जारी रहेगा, जिसका मतलब है कि परफॉर्मेंस पसंद करने वाले ग्राहकों को अब ब्रेजा में ज्यादा स्पोर्टी पावरट्रेन का ऑप्शन मिलेगा.

नई Maruti Brezza Facelift मचाएगी धमाल! नया टर्बो इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ होगी और भी दमदार

2026 मारुति ब्रेजा लीक: बूस्टरजेट इंजन कंफर्म!

पहले लीक हुई तस्वीरों में के सिर्फ एक्सटीरियर बदलाव और कुछ नए फीचर्स की जानकारी सामने आई थी. लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो में एसयूवी कार के टेलगेट पर ‘टर्बो’ और ‘बूस्टरजेट’ की बैजिंग साफ देखी गई है. इससे इस बात की पुष्टि होती है कि मारुति अपनी पॉपुलर सब4 मीटर एसयूवी कार में नया टर्बोपेट्रोल इंजन ऑप्शन शामिल करने जा रही है.

मारुति के लिए बूस्टरजेट इंजन नया नहीं है. कंपनी ने सबसे पहले इस 1लीटर टर्बोपेट्रोल इंजन को 2017 में बलेनो आरएस में पेश किया था, जिसे बाद में बंद कर दिया गया। इसके बाद, मारुति ने इस इंजन के एक मॉडिफाइड और स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए वर्जन को फ्रॉन्क्स क्रॉसओवर के साथ फिर से लॉन्च किया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। अब ब्रेजा, फ्रॉन्क्स के बाद इस इंजन वाली दूसरी मारुति कार बनने जा रही है.

दमदार सेफ्टी फीचर्स

हालांकि अभी तक स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसका ट्यूनिंग वैसा ही होगा जैसा फ्रॉन्क्स में था. साथ ही, इसमें नया 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी मिल सकता है. हालांकि अभी तक स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसका ट्यूनिंग वैसा ही होगा जैसा में था. साथ ही, इसमें नया 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी मिल सकता है. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ईएससी, हिल होल्ड असिस्ट, 360डिग्री कैमरा और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर के साथ आगे पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर मिलेंगे.

कीमत और मुकाबला

2026 मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट की कीमत करीब 8.50 लाख रुपये से शुरू हो सकती है. इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, स्कोडा कायलाक, किआ सिरोस, मारुति फ्रॉन्क्स, टोयोटा टाइजर, किआ सोनेट, निसान मैग्नाइट, और रेनो काइगर जैसी एसयूवी कार से रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *