Sawan 2026: बनारसी से ऑर्गेंजा तक… एक्ट्रेस के ये ग्रीन साड़ी लुक, इन्हें कॉपी करना आसान

Sawan 2026: बनारसी से ऑर्गेंजा तक… एक्ट्रेस के ये ग्रीन साड़ी लुक, इन्हें कॉपी करना आसान

सावन का महीना चल रहा है और इसमें हरे रंग के कपड़े पहनने का अलग ही महत्व है. मानसून के इस महीने में हरियाली से नई उमंग महसूस होती है. व्रत रखने वाली महिलाएं ज्यादातर चीजें ऐसी पहनती हैं जिनका रंग हरा हो. ट्रेडिशनल लुक में भी फैशन सेंस को शानदार रखना है तो इन एक्ट्रेस की तरह पहनें कपड़े….

Sawan 2026: बनारसी से ऑर्गेंजा तक… एक्ट्रेस के ये ग्रीन साड़ी लुक, इन्हें कॉपी करना आसान

माधुरी दीक्षिता का साड़ी लुक 90 के दशक में एक्टिंग क्वीन रहीं माधुरी आज भी ट्रेडिशनल वियर में बला की खूबसूरत लगती हैं. एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी पहनी है जिसमें छोटे गोल्ड डॉक्ट्स का काम किया गया है. इसका जरी बॉर्डर लुक को रॉयल बना रहा है और स्लीवलेस ब्लाउज वियर किया गया है. कुंदन चोकर, झुमके और गजरे वाला हेयरस्टाइल ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा रहे हैं.

शनाया का ऑर्गेंजा साड़ी लुक वेस्टर्न ही नहीं अपने ट्रेडिशनल लुक्स के लिए भी शनाया को पसंद किया जाता है. शनाया ने ग्रीन ऑर्गेंजा साड़ी पहनी है जिसमें पतला गोल्डन बॉर्डर नजर आ रहा है. सिल्वर सीक्विन स्ट्रैपी ब्लाउज और सेंटरपोर्टेड लो बन हेयरस्टाइल से ये एलिगेंट लुक लग रहा है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। यंग लड़कियों के लिए शनाया कपूर का ये ग्रीन साड़ी लुक बेस्ट है.

कंगना रनौत का फैशन अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत इस तस्वीर में प्लेन सिल्क या सिल्क ब्लेंड साड़ी में नजर आ रही हैं. साड़ी का गोल्डन बॉर्डर, मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज और हल्की एक्सेसरीज वाला ये लुक ऑफिस फेस्टिवल, पूजा और फैमिली फंक्शन के लिए बढ़िया ऑप्शन है.

चित्रांगदा सिंह का सावन लुक एक्ट्रेस इस तस्वीर में टील ग्रीन कलर की फ्लोरल प्रिंटेड ऑर्गेंजा साड़ी में नजर आ रही हैं. इसका फैब्रिक हल्का है और डिजाइनर डीपबैक ब्लाउज इसे मॉर्डन एथनिक लुक दे रहा है. खुले वेवी हेयर और मिनिमल ज्वेलरी वाला ये लुक सावन में कैरी करने के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है.

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं. सावन के ग्रीन आउटफिट फैशन के लिए रश्मिका का ये लुक परफेक्ट है. इसमें उन्होंने एंब्रॉयर्ड ऑर्गेंजा साड़ी पहनी है और इस पर हैवी बॉर्डर वाला खूबसूरत वर्क किया गया है. लो बन हेयरस्टाइल और गोल्ड ज्वेलरी लुक को और निखार रहे हैं. शादी या सावन के छोटे फंक्शन में आप रश्मिका के इस फैशन को फॉलो कर सकती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *