Sawan Somwar: नागेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बिछाई गई मैट, फिसलन से मिलेगी राहत

Sawan Somwar: नागेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बिछाई गई मैट, फिसलन से मिलेगी राहत
Sawan Somwar: नागेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बिछाई गई मैट, फिसलन से मिलेगी राहत

अयोध्या। सावन झूला मेला और सोमवार को उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को फिसलन से बचाने के लिए मैट बिछाई गई है। इससे जलाभिषेक और दर्शन के दौरान भक्तों को आनेजाने में सुविधा होगी।

मंदिर और मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर निगम की टीम के साथ नागेश्वरनाथ मंदिर और आसपास के मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। साथ ही सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई कराने के भी निर्देश दिए गए।

सफाई और सुविधाओं पर विशेष जोर

नगर निगम की टीम को मेला क्षेत्र में साफसफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर लगातार नजर रखने को कहा गया है। मंदिर परिसर में फिसलन वाले स्थानों पर मैट बिछाने के साथ अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, सफाई निरीक्षक देवी प्रसाद शुक्ल समेत नगर निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। नगर निगम का उद्देश्य सावन झूला मेला के दौरान अयोध्या पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

ये भी पढ़े : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *