School Holidays: भारी बारिश को लेकर IMD का रेड अलर्ट, स्कूलों की छुट्टी का ऐलान

School Holidays: भारी बारिश को लेकर IMD का रेड अलर्ट, स्कूलों की छुट्टी का ऐलान

School Holidays: देश के कई राज्यों में हो रही लगातार मानसूनी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. कहीं पर बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है तो कुछ जगहों पर भारी बाढ़ का माहौल बना हुआ है. बिजली गिरने से लेकर भूस्खलन का अलर्ट तक जारी किया गया है. देश के कुछ राज्यों और जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. मौसम विभाग की ओर से लगातार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है. कुछ ऐसे राज्य हैं जो रेड जॉन में आ रहे हैं. खराब मौसम को देखते हुए राज्य और जिला प्रशासन की ओर से स्कूलों की छुट्टी का फैसला लिया गया है. किनकिन राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रहेगी? आइए जान लेते हैं.

School Holidays: भारी बारिश को लेकर IMD का रेड अलर्ट, स्कूलों की छुट्टी का ऐलान

उत्तराखंड के इन जिलों में स्कूल बंद
उत्तराखंड के नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून, हरिद्वार और चंपावत जैसे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. साथ ही जलभराव और भूस्खलन की भी चेतावनी दी गई है जिस वजह से कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा की गई है.

ओडिया के चार जिलों में आईएमडी का रेड अलर्ट
ओडिया के चार जिलों को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव डीप डिप्रेशन का असर ओडिशा में लगातार बढ़ता जा रहा है. राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश होने के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जगतसिंहपुर, सोनपुर, मयूरभंज और केंद्रापाड़ा जिलों के सभी स्कूल बंद रखने की घोषणा की है. अगली घोषणा तक यहां के सभी स्कूल बंद रहेंगे.

महाराष्ट्र के इन जिलों में स्कूल बंद
महाराष्ट्र के कोंकण, मुंबई और ठाणे जिलों में भारी बारिश और जलभराव के कारण छुट्टियों की घोषणा की गई है. ऐसे में यहां से स्कूल अभी बंद रहेंगे. अधिक जानकारी या पुष्टि के लिए स्कूल प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं.

गुजरात में बारिश के कारण स्कूल बंद
गुजरात के सौराष्ट्र, सूरत, नवसारी और दक्षिण गुजरात के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल बंद रहेंगे. जिला प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया है.

हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में भारी मानसूनी बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी है. ऐसे में स्कूल और कॉलेज को बंद करने का ऐलान किया गया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और चंबा जैसे उच्च जोखिम वाले जिलों में स्कूल बंद रहेंगे. इसकी घोषणा स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा के आधार पर की गई है.

जानकारी के लिए बता दें कि अपने शहर या जिले की सटीक और आधिकारिक जानकारी के लिए जिले के जिलाधिकारी या शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस जरूर देखें. इसके अलावा स्कूल द्वारा बनाए गए WhatsApp ग्रुप या मैसेज नोटिफिकेशन को भी चेक करते रहें. स्कूल की छुट्टी के आदेश में बदलाव हो सकता है जिसके लिए अभिभावकों को नोटिफिकेशन का खास ध्यान रखना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *