
सीतापुर, अमृत विचार। घर से निकली महिला का रक्तरंजित शव सड़क किनारे मिला। वारदात के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। हरगांव थानाक्षेत्र में मदनापुर कैथाभारी के बीच हुई हत्या को लेकर पुलिस अधीक्षक ने मौका मुआएना किया। फील्ड यूनिट और एसओजी टीम ने साक्ष्य संकलित किये। एसपी का कहना है कि वारदाते के खुलासे को लेकर टीमें गठित की गई हैं।
हरगांव थानाक्षेत्र के कैथाभारी निवासी रक्षपाल सिंह के मुताबिक, वो पिछले बीस वर्षों से अपनी बहन मीरा देवी के घर रह रहे थे क्योंकि जीजा मुनुआ सिंह की मृत्यु हो चुकी है। बताते हैं कि गत वर्ष पूर्व उनकी नजदीकियां रेनू देवी से हो गई। ऐसे में वे दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। रक्षपाल की मानें, शाम को किसी का फोन आया, ऐसे में बिना बताए रेनू घर से निकल गई।
फिर घर नहीं लौटी, खोजबीन के बाद उसका शव हरगांव थानाक्षेत्र में मदनापुर कैथाभारी मार्ग पर सड़क किनारे मिला। गले और हाथ में चोटों के निशान पाए गए, शरीर से खून रिस रहा था। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मौका मुआएना किया। फील्ड यूनिट और एसओजी टीम ने साक्ष्य संकलित किए। एसपी का कहना है कि हत्या के मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। खुलासे के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
शराब की आदी थी महिला
रक्षपाल और उसकी बहन व गांव के कुछ लोगों की मानें तो रेनू शराब पीने की आदी थी। फोन पर बात करने के बाद वो अक्सर इसी तरह घर से निकल जाती थी। रात घर लौटना उसका आम हो गया था।
पताठिकानें को लेकर बिहार की चर्चा
रेनू कहां की रहने वाली है, इस बात की जानकारी रक्षपाल और परिवार के अन्य लोग भी नहीं दे सके। कुछ लोग बिहार में रहने की चर्चा रेनू को लेकर करते देखे गए।