UP: टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क पर ED का शिकंजा, 13 ठिकानों पर की छापेमारी

UP: टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क पर ED का शिकंजा, 13 ठिकानों पर की छापेमारी

आतंकी फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ जोनल ऑफिस ने बड़ी कार्रवाई की है. ED ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम , 2002 के तहत गुरुवार को चार राज्यों में करीब 13 अलगअलग ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया. यह कार्रवाई रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के अवैध नेटवर्क से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चल रही है.

UP: टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क पर ED का शिकंजा, 13 ठिकानों पर की छापेमारी

ED ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में लगभग 13 परिसरों पर छापेमारी की. छापेमारी ED के लखनऊ जोनल कार्यालय की ओर से उत्तर प्रदेश ATS की FIR के आधार पर शुरू की गई मनी लॉन्ड्रिंग जांच का हिस्सा है. अधिकारियों ने बताया कि ED का यह धनशोधन मामला 2024 में उत्तर प्रदेश आतंकवाद रोधी दस्ते की उस FIRर आधारित है, जिसमें एक ऐसे संगठित गिरोह का जिक्र है जो कथित तौर पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में घुसपैठ कराने, उनके लिए जाली भारतीय पहचान दस्तावेज बनवाने और देश के अलगअलग हिस्सों में उन्हें बसाने में मदद करने में संलिप्त था.

इन राज्यों में हुई रेड

राज्य पुलिस के साथ समन्वय में ED के लखनऊ ऑफिस की टीम द्वारा तलाशी लिए गए स्थानों में नई दिल्ली में बाटला हाउस और मदनपुर खादर, उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, महाराष्ट्र में रायगढ़, पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, कोलकाता और मुर्शिदाबाद शामिल हैं. जांच एजेंसियों के मुताबिक, एक संगठित गिरोह रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में अवैध तरीके से घुसपैठ कराने, उनके लिए फर्जी भारतीय पहचान पत्र बनवाने और देश के अलगअलग हिस्सों में बसाने का काम कर रहा था.

वित्तीय नेटवर्क के मिले संकेत

ED की जांच में एक बड़े वित्तीय नेटवर्क के संकेत मिले हैं. जांच एजेंसी को आशंका है कि कुछ चैरिटेबल ट्रस्ट और संस्थाओं के माध्यम से बड़ी मात्रा में विदेशी फंड हासिल किया गया और फिर उसे कई बैंक खातों, म्यूल अकाउंट्स और लेयरिंग ट्रांजैक्शन के जरिए अलगअलग जगहों पर भेजा गया.जांच में कैश निकासी और छोटीछोटी रकम अलगअलग लोगों तक भेजने के भी सुराग मिले हैं.

ED की जांच जारी

ED अब इस पूरे नेटवर्क की वित्तीय गतिविधियों, फंड के स्रोत और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियान के दौरान मिले दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में ED की जांच अभी जारी है और आने वाले समय में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *