Quick Samachar: PIB Varanasi Vartalap Media Workshop: पत्र सूचना कार्यालय , वाराणसी द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, सुशासन, जनकल्याण और समावेशी विकास की यात्रा को जनजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सर्किट हाउस, वाराणसी में ‘वार्तालाप’ मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डेवलपमेंट कम्युनिकेशन एंड इन्फॉर्मेशन डिसेमिनेशन पहल के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Varanasi: पीआईबी की ‘वार्तालाप’ मीडिया कार्यशाला आयोजित, केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुआ संवाद​
Varanasi: पीआईबी की ‘वार्तालाप’ मीडिया कार्यशाला आयोजित, केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुआ संवाद​

जनकल्याणकारी योजनाओं पर दी प्रस्तुती

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री रवीन्द्र जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि महापौर अशोक तिवारी रहे। इस अवसर पर मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि 2014 के बाद से जिस प्रकार से देश में विकास की एक बहार चली है वह अभी भी रुकी नहीं है।

जिसकी बदौलत आज भारत दुनिया के देश का नेतृत्व करने की करीब है यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और उनकी बताई गई बातों के कारण ही संभव हो सका है देश में जिस प्रकार से आज गरीब बेसहारों के लिए केंद्र सरकार ने अपनी योजनाएं चलाई हैं इसका नतीजा है कि आज समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को भी इसका लाभ मिल रहा है।

‘विकसित भारत’ के संकल्प पर की चर्चा

कार्यक्रम में वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में सुशासन, जनकल्याण और विकास के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया गया है।

कार्यशाला में के नेतृत्व में संचालित प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतिगत सुधारों, आधारभूत संरचना विकास, डिजिटल परिवर्तन, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण तथा युवाओं के लिए अवसर सृजन जैसे विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। साथ ही ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

मीडिया की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

कार्यक्रम में पत्र सूचना ब्यूरो के संयुक्त निर्देशक दिलीप शुक्ला ने मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विकासपरक पहलों और जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में मीडिया की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। कार्यशाला के दौरान के साथ संवाद स्थापित किया गया तथा विकास संदेशों के प्रभावी प्रसार के विभिन्न पहलुओं पर विचारविमर्श हुआ।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों ने इस पहल को सरकार और समाज के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताया।