World Nature Conservation Day: दवा की नहीं, इन 9 औषधीय पौधों की करें खेती, सेहत को मिलेंगे प्राकृतिक फायदे

World Nature Conservation Day: दवा की नहीं, इन 9 औषधीय पौधों की करें खेती, सेहत को मिलेंगे प्राकृतिक फायदे

Best Medicinal Plants For Home: प्रकृति ने हमें साफस्वच्छ हवा और पानी के साथसाथ कई ऐसे औषधीय पौधे भी दिए हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। आज के दिन आप अपने घर, बालकनी या किचन गार्डन में ऐसे पौधे लगा सकते हैं, जो न केवल हरियाली बढ़ाएंगे, बल्कि इम्यूनिटी मजबूत करने और कई सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं में भी मददगार हैं।

World Nature Conservation Day: दवा की नहीं, इन 9 औषधीय पौधों की करें खेती, सेहत को मिलेंगे प्राकृतिक फायदे

कौन से हैं वो औषधीय पौधे

  •  तुलसी

तुलसी को आयुर्वेद में औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं। सर्दीखांसी और मौसमी संक्रमण के दौरान भी इसका उपयोग पारंपरिक रूप से किया जाता है।

  • एलोवेरा

एलोवेरा त्वचा और पाचन स्वास्थ्य के लिए काफी लोकप्रिय है। इसका जेल त्वचा को ठंडक पहुंचाने और नमी बनाए रखने में मदद करता है। कुछ शोध बताते हैं कि सीमित मात्रा में इसका उपयोग पाचन स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हो सकता है।

औषधीय पौधे

  • पुदीना

पुदीना पाचन संबंधी समस्याओं में राहत देने के लिए जाना जाता है। इसकी पत्तियां चाय, चटनी और पेय पदार्थों में इस्तेमाल की जाती हैं। इसकी खुशबू भी ताजगी का एहसास कराती है।

  • गिलोय

गिलोय को आयुर्वेद में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली जड़ीबूटी माना जाता है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में और विशेषज्ञ की सलाह से ही करना चाहिए, क्योंकि हर व्यक्ति के लिए यह समान रूप से उपयुक्त नहीं हो सकता।

  • लेमनग्रास

लेमनग्रास की चाय अपने ताजगी भरे स्वाद और सुगंध के लिए पसंद की जाती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने का काम करती है।

औषधीय पौधे

  • अदरक

घर में आसानी से उगाया जा सकता है। यह मतली, पाचन संबंधी परेशानियों और गले की खराश में पारंपरिक रूप से उपयोग किया जाता रहा है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। कई अध्ययनों में इसके एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों का भी उल्लेख पाया जाता है।

  • हल्दी

हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन एक पावपरफुल एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी यौगिक माना जाता है। यह शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करने और समग्र स्वास्थ्य को सपोर्ट करने में मदद करता है।

  • रोजमेरी

रोजमेरी एक सुगंधित हर्ब है, जिसका उपयोग भोजन और में किया जाता है। शुरुआती शोध बताते हैं कि यह याददाश्त और एकाग्रता को सपोर्ट करने में मददगार हो सकती है, हालांकि इस पर अभी और अध्ययन की जरूरत है।

औषधीय पौधे

  • कैमोमाइल

कैमोमाइल का उपयोग हर्बल टी के रूप में काफी लोकप्रिय है। इसे तनाव कम करने, शरीर को रिलैक्स करने और बेहतर नींद में मददगार माना जाता है। हालांकि, जिन लोगों को डेजी परिवार के फूलों से एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *