Quick Samachar: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज का पांचवां मुकाबला इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच हो रहा है। इस सीरीज में अभी तक भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर 1 पर बने हुए हैं। वहीं इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा अफगान टीम के खिलाफ 59 रन बनाने के बाद नंबर 2 पर आ गए हैं। 15 साल के स्टार इस लिस्ट के टॉप 5 में भी नहीं हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है। जबकि कप्तान ने चार में से तीन पारियों में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं। वैभव के नाम इस सीरीज की चार पारियों में अभी तक सिर्फ 117 रन ही हैं और वह टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में अभी तक 7वें स्थान पर हैं। जबकि तीन पारियों में एक अर्धशतक समेत 98 रन बनाकर प्रियांश आर्या 8वें स्थान पर हैं।

जबकि श्रीलंकाई बल्लेबाज सदीरा समराविक्रमा और अविष्का फर्नान्डो ने टॉप 5 में अपनी जगह बना रखी है। की बल्लेबाजी इस मुकाबले में शेष है। टॉप 10 में कप्तान इमरान मीर मौजूद हैं। बाहिर शाह भी दूसरी पारी के बाद इस लिस्ट में थोड़ा फेरबदल कर सकते हैं, लेकिन नंबर 1 पर ऋतुराज के ही रहने की संभावना है।

ये हैं ट्राई सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

14, 44, 21, 38…; वैभव सूर्यवंशी को आखिर क्या हुआ? बारबार दोहरा रहे एक जैसी गलती

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में अभी तक खामोश रहा है। उन्होंने चार पारियों में सिर्फ 117 रन बनाए हैं और बारबार एक जैसी गलती ही दोहराते दिखे हैं। उन्होंने इस दौरान एक भी पचासा नहीं लगाया है।