
Image Source : YOUTUBE – @GARIMAKITCHEN
Quick Samachar: अगर आप रोज़-रोज़ एक ही तरह की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ चटपटा, स्वाद ट्राई करना चाहते हैं, तो सेव टमाटर की सब्जी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। राजस्थान की यह फेमस डिश अपने खट्टे-मीठे और हल्के मसालेदार स्वाद के लिए जानी जाती है, जिसे खाते ही भूख दोगुनी हो जाती है। खास बात यह है कि इसे बनाने में ना ज्यादा समय लगता है और ना ही ज्यादा मेहनतबस कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करें और तैयार हो जाएगी एक ऐसी टेस्टी सब्जी, जिसे खाकर लोग 2 की जगह 4 रोटी खाने पर मजबूर हो जाएंगे। चलिए जानते हैं इस अब्जी को कैसे बनाएं?
सेव टमाटर की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
2-3 बड़े चम्मच घी, 1 चम्मच सरसों के बीज, 4 बड़े टमाटर, आधा इंच अदरक, 5-10 करी पत्ता, एपिसोड पत्ता, 2 हरी मिर्च कटी हुई, आधा छोटा चम्मच हींग, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 कप टमाटर प्यूरी, 1 बड़ा चम्मच घी, नमक स्वादानुसार, 2-3 बड़े चम्मच गुड़, रतलामी सेव
कैसे बनाएं सेव टमाटर की सब्जी?
-
पहला स्टेप: सबसे पहले गैस ऑन कर एक कड़ाही रखें और उसमें घी गरम होने के लिए डालें। जब घी गर्म हो जाए तब उसमें राई डालें और चटकने दें. जब राई चटक जाए तब इसमें अदरक, लहुसन, हरी मिर्च, करी पत्ता डालकर अच्छी तरह भून लीजिए
-
दूसरा स्टेप: अब, इसमें एक बारीक कटा हुआ प्याज डालें। और ब्राउन होने तक भूनें। जब ये भून जाए तब इसमें हींग, देगी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डालें और अच्छी तरह भून लें
-
तीसरा स्टेप: अब इसमें दो कटे हुए टमाटर डालें और उसे अच्छी तरह से पकाने के बाद मैश करें और मिलाएँ। जब टमाटर मैश हो जाए तब उसमें टमाटर की प्यूरी डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें
-
चौथा स्टेप: अब सब्जी को 10-15 मिनट तक पकाएं, इसमें पानी, स्वादानुसार नमक, घी और गुड़ डालकर अच्छी तरह मिला लें
-
पाचवां स्टेप: जब सब्जी बनकर तैयार हो जाए तब इसे रतलामी सेव से सजाकर गर्मागर्म सर्व करें.
💬 Comments (0)
Leave a Comment