Quick Samachar: झारखंड राज्यसभा चुनाव में गुरुवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने जीत दर्ज की।

कांग्रेस उम्मीदवार की हार:भाजपा समर्थित उद्योगपति नाथवानी जीते, 12 राज्यों की 26 सीटों में से 19 NDA को​
कांग्रेस उम्मीदवार की हार:भाजपा समर्थित उद्योगपति नाथवानी जीते, 12 राज्यों की 26 सीटों में से 19 NDA को​

एक सीट पर JMM की जीत तय थी। दूसरी सीट के लिए नाथवानी और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के बीच मुकाबला था। क्रॉस वोटिंग की वजह से नाथवानी को 30 और झा को 20 वोट मिले। उधर, मिजोरम की एक सीट पर ZPM प्रत्याशी के. लल्टलुआंगकिमा जीते।

हाल में 10 राज्यों की 21 सीटें और महाराष्ट्र और तमिलनाडु की एकएक सीट पर उपचुनाव हुए थे। इनमें से 23 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध जीते। झारखंड की 2 और मिजोरम एक सीट पर आज मतदान हुआ। 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों में से 19 पर NDA प्रत्याशियों की जीत हुई है।

निर्विरोध जीतने वाले 10 राज्यों के 23 उम्मीदवारों में से 12 भाजपा, 5 कांग्रेस, 3 TDP, 1 NCP, 1 NPP और 1 जनसेना से है। इनमें महाराष्ट्र और तमिलनाडु की 11 सीट पर उपचुनाव थे। चुनाव जीतने वालों में कर्नाटक से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मीडिया व प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा का नाम शामिल है।

NDA और INDIA ब्लॉक को एकएक सीट का फायदा

चुनाव के पहले की स्थिति: जिन कुल 26 सीटों पर चुनाव हुए, उनमें से NDA के पास 18 , वहीं इंडिया गठबंधन के पास 5 सीटे थीं। वहीं, तीन अन्य सीटें YSRCP के पास थीं।
चुनाव के बाद की स्थिति: कुल 26 सीटों में से NDA ने 19 सीटें जीत ली हैं। INDIA ब्लॉक को 6 सीटें मिली हैं। यानी NDA और INDIA ब्लॉक को एकएक सीट का फायदा हुआ है। मिजोरम की एक सीट सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने जीती है।

💬 Comments (0)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *