क्या रायबरेली के बहाने गरमाएगी UP की सियासत? 24 को खुद पहुंचेंगे अखिलेश, निशाने पर लोधीपासी समाज​

क्या रायबरेली के बहाने गरमाएगी UP की सियासत? 24 को खुद पहुंचेंगे अखिलेश, निशाने पर लोधीपासी समाज​

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई हैं. इसी बीच रायबरेली के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा और ABVP के कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद के बाद मामला अब कॉलेज की राजनीति से उठकर प्रदेश के बड़े राजनीतिक मुद्दे में बदल गया है. सपा विधायक राहुल लोधी और श्याम सुंदर भारती समेत पार्टी नेताओं ने पुलिस पर अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाए हैं.

उधर, खुद अखिलेश यादव ने 24 सितंबर को रायबरेली आने की घोषणा की है. पुलिस ने मारपीट के आरोपों को खारिज किया है. पुलिस के मुताबिक कानूनव्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए. फिलहाल मामला ना केवल तूल पकड़ता नजर आ रहा है, बल्कि समाजवादी पार्टी इस मामले को केंद्र में रखकर अवध क्षेत्र के लोधी पासी समाज को साधने में जुट गई है.

सियासी संदेश दे सकते हैं अखिलेश

पार्टी सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव 24 सितंबर को रायबरेली में विधायक राहुल लोधी के घर जाएंगे. ऐसे बढ़ा विवाद माना जा रहा है कि रायबरेली से अखिलेश यादव 2027 की सियासत के लिए बड़ा राजनीतिक मैसेज दे सकते हैं. बता दें कि फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के बाहर समाजवादी छात्र सभा के सदस्यता एवं छात्र जागरूकता अभियान में ABVP कार्यकर्ताओं के साथ कहासुनी हो गई.

पुलिस से धक्का मुक्की का आरोप

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से अलगअलग दावे सामने आए. हालांकि पुलिस हस्तक्षेप के बाद मौके पर तो मामला शांत हो गया, लेकिन जब सपा नेता अपनी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे तो वहां पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हो गई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सपा विधायक राहुल लोधी ने आरोप लगाया है कि पुलिस कार्यालय के अंदर उनके साथ मारपीट हुई. वहीं बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती ने भी पुलिस पर अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाए हैं.

अखिलेश ने बताया PDA पर हमला

बाद में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इसे PDA पर हमला बताते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाया. अब उन्होंने खुद रायबरेली पहुंचने का ऐलान किया है. उनके रायबरेली आने के सियासी अर्थ लगाए जा रहे हैं. हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल लोधी है, वहीं बछरावां से विधायक श्याम सुंदर भारती पासी समाज से हैं. दोनों सपा के मौजूदा विधायक हैं. माना जा रहा है कि रायबरेली आकर अखिलेश यादव इन दोनों विधायकों के जरिए अवध क्षेत्र में लोधी और पासी समाज को साधने की कोशिश कर सकते हैं.

PDA के मुद्दे पर एक्टिव है सपा

रायबरेली में सपा पहले से ही PDA के मुद्दे पर सक्रिय है. 17 सितंबर को पार्टी ने PDA जनपंचायत भी आयोजित की थी, जिसमें श्याम सुंदर भारती और राहुल लोधी समेत पार्टी के स्थानीय नेताओं ने भाग लिया था. दूसरी तरफ बीजेपी और सरकार की ओर से भी इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया सामने आई है. मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सपा जिलाध्यक्ष और शहर कोतवाल के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो साझा कर सपा नेताओं के रवैये पर सवाल उठाए. यानी मामला अब सपा बनाम पुलिस से आगे बढ़कर सपा बनाम बीजेपी के राजनीतिक आरोपप्रत्यारोप में बदल चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *