गाजियाबाद से सहारनपुर तक कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, मौसम विभाग की इस चेतावनी से हड़कंप

गाजियाबाद से सहारनपुर तक कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, मौसम विभाग की इस चेतावनी से हड़कंप

गाजियाबाद. यूपी में मानसून की दस्तक के साथ आफतों का दौर भी शुरू हो गया है. गाजियाबाद में कल सभी स्कूल बंद रहेंगे. मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद ये फैसला करना पड़ा. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 10 जुलाई को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा. तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर ये आदेश जारी किया गया है. सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड समेत सभी मान्यता प्राप्त और परिषदीय विद्यालय बंद रहेंगे. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों को आदेश का शतप्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

गाजियाबाद से सहारनपुर तक कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, मौसम विभाग की इस चेतावनी से हड़कंप

मौसम संबंधी गतिविधियों को देखने हुए सहारनपुर में कल प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. बिजनौर में भारी बारिश चलते मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. डीएम जसजीत कौर ने कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में 10 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया है.

यहां भी स्कूलों में छुट्टी
मुजफ्फरनगर में भी कल नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद रहेंगे. लगातार दो दिनों की भारी बारिश और जलभराव के चलते जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है. छात्रछात्राओं की सुरक्षा और आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए फैसला लिया गया है. बुलंदशहर में भी लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. नर्सरी से 12वीं तक के सभी बोर्ड से संबंधित विद्यालय कर बंद रहेंगे. हापुड़ में भी 10 जुलाई को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. बारिश की आशंका के चलते स्कूल बंद रहेंगे. डीएम के निर्देश पर DIOS ने आदेश जारी किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *