Quick Samachar: भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच आज चेन्नई में खेला जाना है. भारतीय टीम इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है. भारतीय टीम इस सीरीज को 20 से अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में तीसरा और आखिरी वनडे मैच भारत के लिए बस औपचारिकता मात्र है. ऐसे में टीम इंडिया इस मैच में बदलाव कर सकती है.

भारतीय टीम तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 3 बड़े बदलाव कर सकती है, टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल जिन्होंने पिछले 2 मैचों में 200 से भी ज्यादा रन बनाया है, उन्हें आराम दिया जा सकता है, उनके साथ ही अर्शदीप सिंह को भी आराम दिया जा सकता है.
शुभमन गिल और अर्शदीप को आराम कुलदीप यादव की Team India से छुट्टी
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने पिछले 2 वनडे मैचों में शानदार बल्लेबाजी की है, अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में शुभमन गिल ने 84 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं दूसरे वनडे मैच में शुभमन गिल ने 154 रनों की पारी खेली. भारतीय टीम के कप्तान लगातार मैच खेल रहे हैं, इसके पहले वो टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे, वहीं आईपीएल 2026 के फाइनल तक वो आईपीएल खेलते रहे, ऐसे में उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे से आराम दिया जा सकता है.
वहीं अर्शदीप सिंह को भी तीसरे वनडे से आराम दिया जा सकता है, अर्शदीप सिंह ने पहले 2 वनडे मैचों में 14.40 के शानदार औसत से पांच विकेट लिए हैं. ऐसे में उन्हें भी आराम दिया जा सकता है, उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले रेस्ट दिया जा सकता है.
भारतीय टीम में तीसरा बदलाव कुलदीप यादव के रूप में होगा, पहले वनडे मैच में उन्हें टीम इंडिया में मौका नही दिया गया था, लेकिन दूसरे वनडे मैच में उन्हें मौका मिला, लेकिन वो 10 ओवरों में 42 रन खर्च करके उन्होंने 1 भी विकेट हासिल नही किया.
इन 3 खिलाड़ियों की Team India में होगी वापसी
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल की जगह पर नीतीश कुमार रेड्डी की टीम इंडिया में वापसी होगी, वहीं टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथो में होगी, इससे पहले वो टीम के उपकप्तान थे, वहीं अर्शदीप सिंह की जगह एक बार फिर प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया जा सकता है, जबकि तीसरा बदलाव कुलदीप यादव के रूप में होगा, जहां हर्ष दुबे एक बार फिर उनकी जगह प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे.
💬 Comments (0)
Leave a Comment