
Image Source : FREEPIK
Quick Samachar: गर्मी के मौसम में स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। चिलचिलाती धूप की वजह से टैनिंग की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले सनस्क्रीन में केमिकल होता है जो स्किन को डैमेज करता है। ऐसे में आप घर पर नेचुरल सनस्क्रीन बना सकते हैं। रसोई में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर आप घर पर नेचुरल सनस्क्रीन आसानी से बना सकते हैं। चलिए जानते हैं घर पर सनस्क्रीन कैसे बनाएं।
एलोवेरा और नारियल तेल सनस्क्रीन
एलोवेरा और नारियल तेल से भी आप सनस्क्रीन तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल में नारियल तेल मिलाकर लगाएं। यह त्वचा को ठंडक देने के साथ साथ स्किन को मॉइस्चराइज करने में भी कारगर है। धूप से स्किन को बचाने में ये कारगर साबित हो सकता है।
खीरा और गुलाब जल
खीरे का रस और गुलाब जल को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें और इसे चेहरे पर लगाएं। यह स्किन को टैनिंग से बचाने का काम करता है और ठंडक प्रदान करता है।
चंदन और हल्दी पेस्ट
चंदन पाउडर में हल्दी और गुलाब जल मिलाकर लगाने से स्किन को सूरज की किरणों से डैमेज होने से बचा सकते हैं। सनबर्न और ठंडक देने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
नींबू और एलोवेरा जेल
नींबू और एलोवेरा जेल से भी आप नेचुरल सनस्क्रीन तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल में थोड़ा नींबू रस मिलाकर लगाएं। यह त्वचा को साफ करता है और धूप से होने वाले नुकसान से बचाता है।
💬 Comments (0)
Leave a Comment