Quick Samachar: उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहा, जिसमें बांदा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। बांदा 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान हरदोई, वाराणसी, लखनऊ, बाराबंकी, बलिया, चुर्क, बहराईच, प्रयागराज, बांदा, सुल्तानपुर, फुरसत गंज, ग़ाजीपुर, झांसी, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, आगरा और अलीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया।

भीषण गर्मी और लू की चपेट में उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके, बांदा में पारा 44 डिग्री के पार
भीषण गर्मी और लू की चपेट में उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके, बांदा में पारा 44 डिग्री के पार

राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा बांदा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस दौरान बांदा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां दिन का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा सुल्तानपुर में 43.4 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 43.2 और झांसी व हरदोई में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे राज्य में ज्यादातर मंडलों में न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। इस दौरान हमीरपुर में 27.2 डिग्री सेल्सियस और मुरादाबाद में 26.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा

लखनऊ में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज़्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान भी लगभग पूरे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने का अनुमान है। राजधानी लखनऊ में दिन का तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।