Quick Samachar: मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में तक गरजचमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. वहीं यूपी के कई जिलों में आज आंधी और बारिश की अनुमान है. आईएमडी ने कहा है कि मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है.

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. IMD के अनुसार दक्षिणपश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है. मौजूदा समय में मानसून की उत्तरी सीमा महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुकी है और 23 जून के आसपास इसके इन राज्यों के और अधिक क्षेत्रों के साथ छत्तीसगढ़ के कुछ भागों में आगे बढ़ने की संभावना है.
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने बिहार में 22 से 25 जून के बीच भारी बारिश अलर्ट जारी किया गया है. बिहार में 22 जून तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 जून तक हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है. वहीं यूपी के कई जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है.
राजस्थान में आंधीतूफान का अलर्ट
राजस्थान में आज आंधीतूफान की चेतावनी जारी की गई है. 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अनुमान है. पश्चिमी राजस्थान में भी धूल भरी आंधी चलन सकती है. वहीं एमपी के कई जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है.
पहाड़ों में भी होगी बारिश
जम्मूकश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज गरजचमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना है. हिमाचल में 20 से 22 जून तक और उत्तराखंड में 20 से 25 जून के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
इन राज्यों में जारी रहेगा भारी बारिश
पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और असममेघालय में अगले कई दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी गई है. पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असममेघालय में कहींकहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
वहीं केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. केरल, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु में कहींकहीं भारी बारिश होने की संभावना है. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में गरजचमक के साथ 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और कोंकणगोवा के कुछ इलाकों में अभी भी लू की स्थिति बनी रह सकती है.
💬 Comments (0)
Leave a Comment