
UP Saas Damad Case: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यह मामला सास और दामाद के बीच प्रेम संबंध का है. कोतवाली क्षेत्र के खरगजीत नगर से यह मामले सामने आने के चर्चा का विषय बन गया है. महिला पांच बच्चों की मां बताई जा रही है और दावा है कि वह अपने दामाद से चोरी छिपे मिलती रहती थी. युवक के बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सास के साथ है.
जानकारी के मुताबिक, महिला अपने दामाद के साथ एक रिश्तेदारी में आई थी. इसी दौरान परिजनों को दोनों के बीच प्रेम संबंध की जानकारी हुई. इसके बाद महिला के बच्चों और अन्य परिजनों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया.
हंगामे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए. हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया. पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है. मामले की परिस्थितियों और दोनों के बीच कथित संबंध को लेकर पुलिस जांच कर रही है.
युवक के ससुर की दो साल पहले हो चुकी है मौत
दामाद का कहना है कि हम दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं. साथ ही शादी भी करना चाहते हैं. युवक का कहना है कि उसकी पत्नी उसके साथ रहे न रहे, उससे कोई मतलब नहीं है, वह अपनी सास के साथ रहना चाहता हैं.
युवक का यह भी कहना है कि यह गलत है, लेकिन फिर भी दोनों साथ रहेंगे. दोनों का कहना है कि मिलकर वे बच्चे पाल लेंगे. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। युवक के ससुर की दो साल पहले मौत हो चुकी है. हालांकि, inkhabar इस दावे की पुष्टि नहीं करता है.