फिरोजाबाद से हाथरस पहुंची तो घर से भाग गिया प्रेमी, पिता ने हाथ जोड़े पर नहीं मानी प्रेमिका, 12 घंटे तक गांव के बाहर बैठी रही​​​

फिरोजाबाद से हाथरस पहुंची तो घर से भाग गिया प्रेमी, पिता ने हाथ जोड़े पर नहीं मानी प्रेमिका, 12 घंटे तक गांव के बाहर बैठी रही​​​
Featured Image
  • हाथरस की अजब प्रेम कहानी: गर्लफ्रेंड मिलने पहुंची तो भाग गया प्रेमी, 12 घंटे तक गांव में खड़ी रही प्रेमिका

हाथरस । उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के मुरसान क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी से मिलने पहुंची युवती का अनोखा ही प्रेम कहानी सामने आई है, जो चर्चा का विषय बन गई है। इस मामले में युवती को करीब 12 घंटे तक इंतजार करना पड़ा, क्योंकि प्रेमी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मामला बढ़ने पर युवक के पिता को भी हस्तक्षेप करना पड़ा, और अंततः युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

यह घटना मुरसान क्षेत्र के एक गांव की है, जहां फिरोजाबाद जिले की एक युवती अपने प्रेमी से मिलने के लिए उसके घर पहुंची। प्रेमी को युवती के आने की खबर मिलते ही वह घर छोड़कर भाग गया। जब युवती घर पहुंची तो युवक वहां मौजूद नहीं था। इस बात से युवती का दिल टूट गया और वह गांव के बाहर बैठकर करीब 12 घंटे तक प्रेमी के लौटने का इंतजार करने लगी।

प्रेमिका का इंतजार खत्म न होने पर उसने कोतवाली मुरसान पहुंचकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। इस बीच, प्रेमी के घर के आसपास वह लगातार खड़ी रही। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मामला इतना बढ़ गया कि युवक के पिता भी मौके पर पहुंचे और युवती को समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवती ने अपनी जिद पर अड़ी रही कि वह अपने प्रेमी से मिलना चाहती है।

पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस अनोखी प्रेम कहानी को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। युवती का कहना है कि वह अपने प्रेमी से मिलना चाहती है और किसी भी कीमत पर अपने प्यार से दूर नहीं जाना चाहती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *