Quick Samachar: बदलापुर। महाराष्ट्र के बदलापुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों के साथ हाईस्पीड ड्राइव पर निकले तीन युवाओं का सफर कुछ ही मिनटों में दर्दनाक हादसे में बदल गया. मुंबईबड़ौदा हाईवे पर तेज रफ्तार BMW कार का ऐसा खौफनाक हादसा हुआ कि दो युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और शवों के अंग दूरदूर तक बिखर गए. हादसे के वक्त कार की रफ्तार 250 किमी प्रति घंटे से ज्यादा बताई जा रही है.

बर्थडे पार्टी के बाद बिछी लाशें, 250 पर दौड़ाई BMW, इंजन पडा दूर-देंखे तस्वीरें​

मृतकों की पहचान बदलापुर निवासी योगेश नेगी और बांद्रा निवासी रेबेका जैकब के रूप में हुई है. योगेश का जन्मदिन था और उसने बदलापुर पश्चिम में दोस्तों के साथ पार्टी की थी, पार्टी के बाद योगेश, रेबेका और कार मालिक अंगद देर रात निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर घूमने के लिए पहुंचे थे.

बताया जा रहा है कि रविवार 21 जून की तड़के यह दर्दनाक हादसा हुआ, BMW कार टिटवाला से बदलापुर की ओर आ रही थी. इसी दौरान एरंजाड इलाके के पास चालक का कार से नियंत्रण छूट गया और तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई बार पलटी खाती हुई सड़क पर घिसटती चली गई.

4 साल के बच्चे ने खोला मौत का राज़, कार में मिले दो शव
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 2 से 3 बजे के बीच BMW एक्सप्रेसवे पर कई बार तेज रफ्तार में दौड़ रही थी. एक चश्मदीद ने बताया, कार दो बार बहुत तेज स्पीड में निकली. तीसरी बार जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी. जब हम मौके पर पहुंचे तो कार पूरी तरह तबाह हो चुकी थी. एक युवती काफी दूर जाकर गिरी थी और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई.

250+ की स्पीड, स्टंटबाजी और दर्दनाक अंत.
दुर्घटना में बदलापुर निवासी योगेश दिघे और रिकेबा जैकब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंगद नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए ठाणे के जूपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, सभी दोस्त शनिवार रात जन्मदिन की पार्टी मनाकर बदलापुर लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई.दुर्घटनास्थल से कई अहम सबूत जुटाए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. सूत्रों से मिली जानकारी से हादसे के समय चालक शराब के नशे में था, लेकिन पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. आखिर 250 से ज्यादा की रफ्तार, लापरवाही या फिर कोई और वजह… इस भीषण हादसे की असली तस्वीर जांच के बाद ही साफ हो पाएगी.

पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल हुआ अंगद कार चला रहा था, उसका इलाज ठाणे के जुपिटर अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.

हालांकि इतनी भीषण टक्कर के बावजूद अंगद कैसे बच गया, क्या कार के एयरबैग खुले थे या कोई अन्य वजह थी, यह अभी साफ नहीं हो सका है. पुलिस ने अभी तक उसका बयान दर्ज नहीं किया है.

Related News

💬 Comments (0)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *