बहू ने ब्लेड से काटा ससुर का प्राइवेट पार्ट, बोली अब नहीं सहा गया…..

बहू ने ब्लेड से काटा ससुर का प्राइवेट पार्ट, बोली अब नहीं सहा गया…..

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. 23 वर्षीय एक महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया. हमले में ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया. वहीं महिला को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर जाकिर के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला किया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने पहले उसे बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

बहू ने ब्लेड से काटा ससुर का प्राइवेट पार्ट, बोली अब नहीं सहा गया…..

पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसका ससुर कई दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ करता था. महिला का कहना है कि उसने नाखून काटने वाले ब्लेड से ससुर पर हमला किया. फिलहाल पुलिस का कहना है कि परिवार की तरफ से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जानकारी के अनुसार महिला के दो छोटे बेटे हैं. उसका पति शहजाद हरियाणा में किराये का रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता है. पति के बाहर रहने के कारण महिला अपने दोनों बच्चों और ससुर के साथ घर में रहती थी.

मोहल्ले की एक पड़ोसन नाजरा ने बताया कि महिला पहले भी लोगों से कहती थी कि उसके साथ गलत हो रहा है. उनके अनुसार महिला ने कई लोगों के सामने इस बात का जिक्र किया था, लेकिन किसी ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पड़ोसन ने यह भी कहा कि घर के अंदर क्या होता था, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी क्योंकि मोहल्ले के लोग उस घर में ज्यादा आतेजाते नहीं थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया. पुलिस उससे पूरे मामले में पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

बुढ़ाना के सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीआरबी से सूचना मिली थी कि एक महिला ने अपने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला किया है. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया. पूछताछ में महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *