Quick Samachar: बारबार नेल कलर बदलना पसंद नहीं है। ऐसे ऑप्शन खोज रही हैं जो रोजमर्रा के आउटफिट्स, ऑफिस लुक से लेकर फेस्टिव वियर तक पर चल जाएं तो यह आर्टिकल आपके काम का है। मिनिमल से लेकर बोल्ड लुक तक, हर स्टाइल के लिए कुछ नेल कलर्स काफी पसंद किए जाते हैं।

इस समय बोल्ड ग्लिटर की जगह ऐसे शेड्स पसंद किए जा रहे हैं जो हाथों की खूबसूरती बढ़ा देते हैं। इन नेल शेड्स पर लड़कियां दिल हार रही हैं। मिल्की पिंक, मोचा ब्राउन और चेरी रेड के अलावा कुछ नेल पॉलिश के कलर्स ट्रेंड में, आइए जानें इसके बारे में।
मिल्की पिंक
यह नेल पेंट कलर काफी एलिगेंट लुक देता है। ऑफिस, कॉलेज और पार्टी हर जगह सूट करता है। छोटे और लंबे दोनों तरह के नाखूनों पर अच्छा लगता है। इसे आप पेस्टल, व्हाइट और फ्लोरल आउटफिट्स के साथ लगा सकती हैं।
मोचा ब्राउन
इसे न्यूड शेड्स का अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है। हाथों को क्लासी और सॉफिस्टिकेटेड लुक देता है। यह लगाने के बाद बहुत ज्यादा चमकीला भी नहीं लगता है। इसे आप ब्राउन, ब्लैक और अर्थी टोन कपड़ों के साथ अप्लाई कर सकती हैं।
बटर येलो
गर्मियों और मानसून में फ्रेश लुक देता है। सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। ब्राइट होने के बावजूद आंखों को चुभता नहीं है। अगर आप व्हाइट, डेनिम और हल्के रंग के आउटफिट्स पहन रहीं हैं तो उनके लिए परफेक्ट है।
चेरी रेड
रेड कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है। लेकिन बात करें अगर चेरी रेड की तो यह रेड से थोड़ा सॉफ्ट और मॉडर्न दिखता है। फेस्टिव और पार्टी लुक के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। इसे आप ब्लैक, रेड, व्हाइट और एथनिक वियर के साथ लगा सकती हैं।
सेज ग्रीन
नेचरइंस्पायर्ड कलर्स इन दिनों काफी फेमस हो रह हैं। यूनिक होने के बावजूद बहुत ज्यादा बोल्ड नहीं लगता है। मिनिमलिस्ट फैशन पसंद करने वालों को खूब पसंद आ रहा है। आप अगर लिनन, कॉटन और न्यूट्रल टोन आउटफिट्स पहन रहे हैं तो उसके साथ इसे ट्राई कर सकते हैं।
लैवेंडर
यह हमेशा हाथों को सॉफ्ट और फेमिनिन लुक देता है। इसके साथ ही गर्मियों और स्प्रिंग सीजन में काफी पसंद किया जाता है। जिन लोगों को पेस्टल कलर पसंद है उनके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। आप इसे पिंक, व्हाइट और लाइट ब्लू आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं।
ग्लॉसी न्यूड
इस कलर की बात करें तो यह ऐसा लगता है जैसे नेल्स नेचुरल तरीके से खूबसूरत हैं। हर स्किन टोन के लिए अलगअलग न्यूड शेड मिल जाते हैं। लगभग हर आउटफिट के साथ चल जाता है।
💬 Comments (0)
Leave a Comment