Quick Samachar: प्लांट्स लगाने का शौक है, लेकिन अक्सर या तो ये प्लांट सूख जाते हैं या फिर इनपर फलफूल और सब्जियां सही से नही उगते हैं, तो इसका मतलब है कि पौधे को सही से पोषण नहीं मिल रहा है. कई बार इंसेक्ट्स यानी कीटपतंगों की वजह से भी प्लांट्स की ग्रोथ खराब हो जाती है. पौधों को हराभरा रखने के लिए आपको बाजार से महंगी चीजें खरीदकर लाने की जरूरत नहीं होती है. बस घर की ही कुछ चीजों सो घोल बनाकर पौधों में डालेंगे तो ये अच्छी तरह से ग्रो होंगे.

ये 5 देसी घोल रखेंगे पौधों को हरा-भरा, गुच्छे में आएंगे फल-सब्जियां और फूल​

पांच ऐसे घोल हैं जो आपके पौधों की जड़ों को हेल्दी बनाएंगे. इसी के साथ ये घोल कीट से भी प्लांट्स को बचाने का काम करते हैं. अगर आप समयसमय पर इन घोल को अपने पौधों में डालते रहें तो इससे आपको कुछ ही दिनों के बाद बढ़िया रिजल्ट दिखाई देगा. चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाएं ये घोल और कैसे इन्हें प्लांट में डालना है.

मट्ठा या दही का घोल

की अच्छी ग्रोथ के लिए एक बड़ी बाल्टी में 1 लीटर मट्ठा या एक किलो दही डालें. जितना दही या मट्ठा लिया है उतना ही पानी इसमें मिलाएं और ढककर 10 दिन रख दें. दस दिन के बाद इस घोल में आप लगभग 8 लीटर पानी मिलाकर पतला घोल तैयार कर लें. इस घोल को छान लें और पौधों में डालें. इस घोल को आप बस हर 15 दिन में पौधों में देते रहें. ये घोल हर तरीके के प्लांट को हेल्दी बनाता है.

गोबर का पानी

हर तरह के पौधे के लिए गोबर एक बढ़िया खाद का काम करता है. पुराने गोबर को आप सीधे पौधों की मिट्टी में मिला सकते हैं और इसे पानी में घोलकर भी पौधों में डाला जा सकता है. 1 किलो गोबर को 5 लीटर पानी में मिलाएं और फिर 24 घंटे के लिए ढककर रख दें. इसे आप किसी छलनी से छान लें और फिर पौधों में डालें. ये मिट्टी में माइक्रोब्स को बढ़ाता है, जिससे पौधे तेजी से बढ़ते हैं और पत्तियां हरीभरी भी रहती हैं.

Getty Images

किचन वेस्ट से लिक्विड फर्टिलाइजर

रोजाना आपकी किचन में सब्जी और फलों के छिलके के अलावा चायपत्ती भी बचती होगी. इन सारी चीजों को आप एक कंटेनर में अलग रखें और धोने के बाद पानी डालकर बंद करके 56 दिनों के लिए फर्मेंट होने के लिए रख दें. इसके बाद किसी छलनी से पानी को छानें और पौधों में डाल दें. ये लिक्विड फर्टिलाइजर मिट्टी में पोषक तत्व बढ़ाकर पौधों को हेल्दी बनाए रखने का काम करता है.

नीम ऑयल का घोल

पौधों को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है कि कीटों से इसका बचाव किया जाए. इसके लिए नीम का तेल बेस्ट रहता है. 1 चम्मच तेल को 1 लीटर पानी में घोल लें. गुनगुना पानी लें ताकि ये अच्छे से मिल जाए. इसे स्प्रे बोतल में डालें और सारे पौधों के ऊपर पत्तियों पर दोनों साइड अच्छी तरह स्प्रे करें. कम से कम हर 10 दिन में इस प्रक्रिया को दोहराना चाहिए. इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि ये घोल तभी डालें जब मिट्टी में हल्की नमी हो.

सरसों की खली का पानी

पौधों को हेल्दी रखने के साथ ही नई कोपलें, कलियां, फलफूल, सब्जी के आकार को बड़ा करने के लिए सरसों की खली का पानी बढ़िया रहता है. इसके लिए 100 ग्राम सरसों की खली को आप 2 लीटर पानी में भिगोकर छोड़ दें. कम से कम 56 दिनों के बाद इसमें आप 8 लीटर पानी और एड करें. इसे छान लें और फिर पौधों में डालें.