वह जेल में है… पति-बेटे ने मिलकर की हत्या, कुएं में फेंकी लाश; कहानी बनाकर किया गुमराह

वह जेल में है… पति-बेटे ने मिलकर की हत्या, कुएं में फेंकी लाश; कहानी बनाकर किया गुमराह
Featured Image

Jaipur Crime News: राजस्थान के जयपुर जिले में लगभग एक साल पुराने गुमशुदगी के मामले का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार, 48 वर्षीय सीमा चौधरी उर्फ मिंटू की कथित तौर पर उसके पति और बेटे ने मिलकर हत्या कर दी थी. आरोप है कि हत्या के बाद शव को कंबल में लपेटकर ऑटो से ले जाया गया. इसके बाद उसे एक गहरे कुएं में फेंक दिया गया. मामले में पुलिस ने महिला के पति लालाराम चौधरी और बेटे हरिओम को गिरफ्तार किया है.

मई 2025 में हुई थी हत्या

पुलिस के अनुसार, घटना मई 2025 की है. आरोप है कि लालाराम को अपनी पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने का शक था. इसी बात को लेकर उसने अपने बेटे के साथ मिलकर सीमा की हत्या की साजिश रची. पुलिस का दावा है कि दोनों ने महिला का गला घोंट दिया. इसके बाद शव को कंबल में लपेटा गया और ऑटो-रिक्शा से ले जाकर जयपुर जिले के एक गहरे कुएं में फेंक दिया गया. घटना के बाद दोनों ने ऐसा जाल बुना, जिससे किसी को उन पर शक न हो. पुलिस के मुताबिक, हरिओम ने जुलाई में अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई, ताकि लोगों के शक से बचा जा सके.

गढ़ी जेल की कहानी

रिश्तेदार जब सीमा के बारे में पूछते तो आरोपियों ने उन्हें बताया कि वह जेल में बंद है. पहले तिहाड़ जेल का नाम लिया गया और बाद में कहा गया कि सीमा भरतपुर जेल में है. हालांकि कहानी तब संदिग्ध हो गई, जब सीमा की बहन ने खुद जेल जाकर उसके बारे में जानकारी हासिल की. वहां पता चला कि सीमा न तो तिहाड़ में थी और न ही भरतपुर जेल में. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बाद परिवार को उसके लापता होने का शक गहराने लगा.

सबूत मिले तो खुलने लगा राज

जयपुर दक्षिण के DCP राजर्षि राज के मुताबिक, हाल में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले थे. इसके बाद पति और बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने महिला के अवशेष बरामद किए. पुलिस अब हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. महिला के खिलाफ 11 आपराधिक मामले दर्ज होने की बात भी सामने आई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *