Quick Samachar: भारत बनाम अफगानिस्तान तीन मैच की एकदिवसीय शृंखला का दूसरा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को दूसरे वनडे मैच में 170 रन से हरा दिया है और सीरीज में 20 की अजेय बढ़त बना ली है। इसी के साथ कप्तान शुभमन गिल ने बतौर कप्तान पहली वनडे सीरीज जीती है। गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह को 33 विकेट मिले। जबकि डेब्यूटेंट प्रिंस यादव को दो सफलताएं मिलीं। अफगान टीम के लिए रहमत शाह ने सर्वाधिक 79 रन बनाए। इस मैच में टॉस हारकर पहले खेलते हुए भारत ने 49.5 ओवर में 402 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 48 , शुभमन गिल ने 154 और इशान किशन ने 125 रन बनाए थे। भारत ने वनडे इंटरनेशनल में 8वीं बार 400 रनों का आंकड़ा पार किया था। अफगानिस्तान की ओर से गेंदबाजी में खरोटे ने 4 और राशिद खान ने 3 विकेट झटके थे। सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।
IND vs AFG Highlights: भारत ने अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, ODI सीरीज पर कब्जा; गुरनूर-अर्शदीप 3-3 और प्रिंस को मिले 2 विकेट
Match Ended
India
vs
💬 Comments (0)
Leave a Comment