Quick Samachar: के मौजूदा उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले 2 मैचों में जरा निराश किया है। श्रेयस अय्यर इस वक्त अपने फॉर्म से जूझ रहे हैं और टीम के लिए रन बनाने में सफल नहीं हो पा रहे। श्रेयस ने अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 24 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली और आउट हो गए। श्रेयस बेशक बड़ा स्कोर नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड जरूर तोड़ दिया।

श्रेयस ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर ने लखनऊ वनडे में एक छक्का और एक चौके की मदद से 24 गेंदों पर 26 रन बनाए और वनडे क्रिकेट में अपने 3000 रन भी पूरे कर लिए। यही नहीं श्रेयस अय्यर अब वनडे में की तरफ से सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए शिखर धवन की बराबरी पर आ गए। यानी भारत के लिए सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब श्रेयस और धवन संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं जबकि कोहली तीसरे नंबर पर आ गए।
श्रेयस अय्यर ने वनडे में अपने 3000 रन 72 पारियों में पूरे किए जबकि शिखर धवन ने भी 72 पारियों में ही 3000 रन पूरे किए थे। विराट कोहली ने वनडे में अपने 3000 रन 75 पारियों में पूरे किए थे। भारत की तरफ से वनडे में सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर मौजूदा वनडे कप्तान शुभमन गिल मौजूद हैं जिन्होंने 62 पारियों में ये कमाल किया था जबकि केएल राहुल चौथे नंबर पर हैं तो वहीं नवजोत सिंह सिद्धू पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।
भारत की तरफ से वनडे में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले टॉप5 बल्लेबाज
62 पारी शुभमन गिल
72 पारी शिखर धवन
72 पारी श्रेयस अय्यर
75 पारी विराट कोहली
78 पारी केएल राहुल
79 पारी नवजोत सिंह सिद्धू
श्रेयस अय्यर का वनडे करियर
श्रेयस अय्यर के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 78 मैचों की 72 पारियों में 3015 रन बनाए हैं। श्रेयस का औसत फिलहाल 45.68 का है जबकि उनका स्ट्राइक रेट 98.56 का है। वनडे में श्रेयस ने अब तक 3059 गेंदों का सामना किया है और उनके नाम पर 5 शतक और 23 अर्धशतक दर्ज हैं। श्रेयस का वनडे में बेस्ट स्कोर नाबाद 128 रन है और इन मैचों में उन्होंने 276 चौके और 76 छक्के लगाए हैं।
रोहित हैं सचिन से आगे, सहवाग नंबर 1, गिल सातवें स्थान पर; वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप8 भारतीय कप्तान
भारत की तरफ से वनडे में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल अब मोहम्मद अजरुद्दीन से आगे निकल गए हैं जबकि इस लिस्ट में सहवाग पहले नंबर पर मौजूद हैं। यानी सहवाग बतौर कप्तान वनडे में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले प्लेयर हैं।
💬 Comments (0)
Leave a Comment