‘संसद में बहस से भाग रहा विपक्ष, सड़कों पर कर रहे नाटक’, भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला

‘संसद में बहस से भाग रहा विपक्ष, सड़कों पर कर रहे नाटक’, भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला

भाजपा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ छात्रों की समस्याओं को हल करने की कोशिश कर रही है, लेकिन विपक्ष चालाकी से अराजकता और टकराव पैदा करने की कोशिश कर रहा है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर नीट पेपर लीक मामले पर संसद में बहस से भागने का आरोप भी लगाया।

मीडिया से बात करते हुए त्रिवेदी ने कहा कि सरकार नीट पेपर लीक मामले पर खुले मन से चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी संसद में चर्चा से भाग रहे हैं।

कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर बारबार अपनी बात बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि सबसे पहले विपक्ष ने मांग की कि संसद में चर्चा होनी चाहिए।

जब सरकार चर्चा के लिए तैयार हो गई तो विपक्ष ने कहा कि चर्चा एक खास नियम के तहत होनी चाहिए। कभी वे कोई मुद्दा उठाते हैं तो कभी कोई और मुद्दा। विपक्ष का रवैया बेहद गैर जिम्मेदाराना और निंदनीय है।

उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता संसद में नीट पेपर लीक मामले पर बहस में हिस्सा लेने के स्थान पर हर दिन सड़कों पर नाटक कर रहे हैं। वे अपने इस नाटक से इस मुद्दे की गंभीरता को कम कर रहे हैं।

भाजपा की यह प्रतिक्रिया संसद के मानसून सत्र के पहले हफ्ते के हंगामे की भेंट चढ़ने के बाद आई है। इस दौरान नीट पेपर लीक मामले पर दोनों सदनों में बहस से पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध बना रहा।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *