Ballia News: हाईटेंशन करंट की चपेट में आई महिला की मौत, बिजली विभाग के खिलाफ शिकायत

Ballia News: हाईटेंशन करंट की चपेट में आई महिला की मौत, बिजली विभाग के खिलाफ शिकायत
Ballia News: हाईटेंशन करंट की चपेट में आई महिला की मौत, बिजली विभाग के खिलाफ शिकायत

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हाईटेंशन बिजली तार टूटकर गिरने से एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव की है। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खेत से घर लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, गोपालपुर गांव निवासी ममता चौबे रविवार शाम खेत से घर लौट रही थीं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसी दौरान रास्ते में अचानक हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। तार की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन आननफानन में उन्हें रसड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ दी तहरीर

रसड़ा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों ने बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी और लाइनमैन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *