सनसनीखेज वारदात : बेटी की इज्जत बचाने के लिए मां ने उठाया खौफनाक कदम, पति पर किए ताबड़तोड़ वार​​

सनसनीखेज वारदात : बेटी की इज्जत बचाने के लिए मां ने उठाया खौफनाक कदम, पति पर किए ताबड़तोड़ वार​​
Featured Image

हैदराबाद। हैदराबाद से बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पिता अपनी ही बेटी के साथ गलत नीयत से घिनौनी हरकत कर रहा था। इस दौरान मौके पर पहुंची मां ने जब अपनी बेटी की जान बचाने और चीख-पुकार देखी, तो वह गुस्से में आ गई। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मां ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और पति पर हमला कर दिया। इस हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई। मामला अलवाल थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान श्रीनिवास के रूप में हुई है। वह पेड्डापेड्डम्मा रेड्डी कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि, शनिवार के दिन जब घर का माहौल सामान्य था, तभी श्रीनिवास ने अपनी ही बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की और उसके साथ गंभीर बदसलूकी की। बेटी खुद को बचाने के लिए गुहार लगा रही थी, तभी उसकी मां रमा अचानक उस कमरे में पहुंच गई।

बेटी की बचाव में पति की मौत
वहीं कमरे का देखकर रमा के पैरों तले जमीन खिसक गई। पति के इस हरकत को देख गुस्साई रमा ने अपनी बेटी की जान बचाने के लिए घर के अंदर रखी लोहे की कुल्हाड़ी उठा ली और गुस्से में आकर श्रीनिवास पर हमला कर दिया। श्रीनिवास गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। कुछ देर बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस मामले का केस दर्ज
इसकी सूचना मिलते ही अलवाल थाना मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस मामले की कर रही जांच
शुरुआती जांच और बयानों के आधार पर यह स्पष्ट हो रहा है कि, घटना के पीछे की मुख्य वजह बेटी के साथ कथित बदसलूकी की कोशिश को वजह बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मृत श्रीनिवास के परिजनों, पड़ोसियों और पीड़िता बेटी के बयान दर्ज कर रही है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *