Quick Samachar: इस वक्त एक्ट्रेस संचिता उगले की आत्महत्या का मामला गरमाया हुआ है। तमाम लोग उनकी मौत पर रिएक्शन दे रहे हैं। इसी बीत अभिनेताराजनेता रवि किशन ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्ट्रेस के आत्महत्या के कदम को पाप बताया है।

हाल ही में, समाचार एजेंसी PTI से बात करते हुए रवि किशन ने संचिता उगले की मौत पर हैरानी और दुख जताया और इसे ‘दुखद’ बताया। उन्होंने कहा, “बस कल ही, हमारे एक कलाकार, जो सिर्फ 22 साल के युवा टेलीविजन एक्टर थी, उन्होंने ने आत्महत्या कर ली। यह बहुत दुखद है।”
रवि किशन ने पाप से की आत्महत्या की तुलना
रवि किशन ने मेंटल हेल्थ पर भी बात की और कहा, “इसीलिए ध्यान, आध्यात्मिकता और प्रार्थना महत्वपूर्ण हैं। ये हमें शक्ति देते हैं। सुख और दुख जीवन का हिस्सा हैं और आतेजाते रहेंगे।” रवि किशन यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, “ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो दुखी नहीं है, जिसको चिंता नहीं है। लेकिन जिंदा भी रहना है ना।”
इसके आगे रवि किशन ने आत्महत्या करने को पाप बताया। उन्होंने कहा, “सुसाइड तो सबसे बड़ा पाप है। वो आत्मा को कभी मोक्ष ही नहीं मिलता।”
संचिता उगले 14 जून 2026 को नालासोपारा स्थित अपने घर में मृत पाई गई थीं। शुरुआती रिपोर्ट्स में इसे आत्महत्या का मामला बताया गया है, लेकिन उनकी मौत को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है। अभिनेत्री की करीबी दोस्त इंद्राक्षी कांजीलाल ने अभिनेता उज्ज्वल शर्मा पर कथित उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
डिसक्लेमर: यदि आपको या आपके किसी परिचित को सहायता की आवश्यकता है, तो इनमें से किसी भी हेल्पलाइन पर कॉल करें: आसरा 02227546669, स्नेहा 04424640050, सुमैत्री 01123389090, कूज 0832 2252525, जीवन 06576453841, प्रतीक्षा 04842448830, मैत्री 04842540530, रोशनी 04066202000, लाइफलाइन 03364643267 ।
💬 Comments (0)
Leave a Comment