भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया।

अपनी तूफानी पारी के दौरान शेफाली वर्मा ने न केवल शतक पूरा किया, बल्कि लंबे समय से स्मृति मंधाना के नाम दर्ज एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
Shafali Verma ने तोड़ा स्मृति मंधाना का विश्व रिकॉर्ड
बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में शेफाली वर्मा ने पारी का अपना छठा छक्का लगाते ही भारत के लिए महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनकी साथी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के नाम था, जिन्होंने WT20I में 100 छक्के लगाए थे। शेफाली के छक्कों की संख्या अब 104 हो गई है।
भारत के लिए WT20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाजों की सूची में शेफाली के बाद स्मृति मंधाना 100 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 92 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं, जबकि ऋचा घोष और जेमिमा रोड्रिग्स भी इस सूची में शामिल हैं।
शेफाली वर्मा ने मात्र 49 गेंदों में पूरा किया अपना शतक
बांग्लादेश के खिलाफ शेफाली वर्मा ने महज 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनकी पारी में 9 छक्के शामिल रहे। इसके साथ ही वह एशियन गेम्स के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली क्रिकेटर भी बन गईं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। भारत ने इस मुकाबले में बांग्लादेश के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा।
इस मुकाबले में भारत की शुरुआत भी शानदार रही। शेफाली और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए सिर्फ छह ओवर में 72 रन जोड़ दिए। मंधाना ने 19 गेंदों पर 37 रन बनाए। इसके बाद शेफाली ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 94 रनों की साझेदारी कर भारतीय स्कोर को बड़े स्तर तक पहुंचाया।
सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में चौथे नंबर पर पहुंची शेफाली वर्मा
महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाजों की वैश्विक सूची में भी शेफाली अब चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। उनसे आगे सोफी डिवाइन और डिएंड्रा डॉटिन 134134 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं, जबकि श्रीलंका की चमारी अटापट्टू के नाम 120 छक्के हैं।