
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 अभी दूर है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। एनडीए के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल ने भारतीय जनता पार्टी के सामने विधानसभा चुनाव में 33 से अधिक सीटों की दावेदारी पेश की है। पार्टी का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उसका संगठन और जनाधार पहले की तुलना में काफी मजबूत हुआ है, इसलिए उसे सम्मानजनक सीटें मिलनी चाहिए।
पश्चिमी यूपी में मजबूत पकड़ का दावा
सूत्रों के अनुसार, RLD की नजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की उन विधानसभा सीटों पर है जहां जाट समुदाय और किसान राजनीति का प्रभाव अधिक माना जाता है। पार्टी का मानना है कि इन इलाकों में उसकी मजबूत मौजूदगी एनडीए को चुनावी फायदा दिला सकती है। इसी आधार पर सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग रखी गई है।
सीट शेयरिंग पर अभी अंतिम फैसला नहीं
फिलहाल भाजपा और उसके सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व सभी सहयोगी दलों के साथ लगातार बातचीत कर रहा है। चुनाव नजदीक आने के साथ सीटों के बंटवारे पर अंतिम फार्मूला तय किया जाएगा।
2027 चुनाव को लेकर सभी दल सक्रिय
उत्तर प्रदेश का 2027 विधानसभा चुनाव भाजपा, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस और एनडीए के सहयोगी दलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सभी राजनीतिक दल संगठन विस्तार, रणनीति और चुनावी समीकरण मजबूत करने में जुटे हैं। ऐसे में एनडीए के भीतर सीटों का तालमेल आगामी चुनाव की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।