Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

‘डकैत’ के गाने ‘टच बडी’ से छाए पवन सिंह, साउथ में भोजपुरी तड़का देख फैंस हुए दीवाने

‘डकैत’ के गाने ‘टच बडी’ से छाए पवन सिंह, साउथ में भोजपुरी तड़का देख फैंस हुए दीवाने

Pawan Singh Touch Buddy Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका नया गाना ‘टच बडी’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खास बात यह है कि इस गाने के जरिए पवन सिंह ने साउथ सिनेमा में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

‘टच बडी’ दरअसल आगामी फिल्म डकैत: एक प्रेम कथा का एक एनर्जेटिक आइटम नंबर है। ‘टच बडी’ गाने में आदि विशेष, जोनिता गांधी और खुद पवन सिंह नजर आ रहे हैं। गाने की बीट्स, डांस और विजुअल्स इसे एक पावर-पैक्ड एंटरटेनमेंट बना रहे हैं। ‘टच बडी’ गाने की सबसे बड़ी खासियत है इसका फ्यूजन। ‘टच बडी’ में भोजपुरी म्यूजिक का तड़का और साउथ इंडियन स्टाइल का जबरदस्त मेल देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि दर्शक ‘टच बडी’ गाने को ‘भोजपुरी और साउथ का परफेक्ट कॉम्बिनेशन’ बता रहे हैं।

फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स

‘टच बडी’ गाना रिलीज होते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर इसकी तारीफों की झड़ी लगा दी। कई यूजर्स ने इसे पहले ही ‘सुपरहिट’ करार दे दिया है। कुछ फैंस ने लिखा कि पवन सिंह ने इस गाने से गरदा उड़ा दिया, तो वहीं कई लोग इसे उनके करियर का नया मील का पत्थर बता रहे हैं। ‘टच बडी’ गाने को गोरखपुर में एक खास इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया, जहां पवन सिंह, आदि विशेष और जोनिता गांधी मौजूद रहे। ‘टच बडी’ के बोल वायु श्रीवास्तव ने लिखे हैं, जबकि इसे पवन सिंह और जोनिता गांधी ने अपनी आवाज दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

ये भी पढ़ें- ‘हर 2-4 साल में करवा ही देते हैं…’, शादी की अफवाहों पर करण कुंद्रा का मजेदार जवाब, फैंस हुए लोटपोट

जल्द रिलीज होगी फिल्म

डकैत: एक प्रेम कथा 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में मृणाल ठाकुर, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी और अनुराग कश्यप जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कुल मिलाकर, ‘टच बडी’ ने रिलीज के साथ ही धूम मचा दी है और यह गाना फिल्म की डकैत: एक प्रेम कथा से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर रहा है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply