Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन से अलग हुए टोविनो थॉमस, बोले- पूरा साल नहीं दे सकता

जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन से अलग हुए टोविनो थॉमस, बोले- पूरा साल नहीं दे सकता

Tovino Thomas Dragon Film: साउथ सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ड्रैगन को लेकर लंबे समय से चर्चा थी कि इसमें जूनियर एनटीआर के साथ मलयालम स्टार टोविनो थॉमस भी नजर आएंगे। लेकिन अब इन अटकलों पर खुद टोविनो ने विराम लगा दिया है और साफ कर दिया है कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। हैदराबाद में अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान टोविनो थॉमस ने बताया कि उन्होंने यह प्रोजेक्ट डेट्स की समस्या के कारण छोड़ दिया।

टोविनो थॉमस ने कहा कि मैं एक साथ कई फिल्में नहीं करता। मेरे लिए शेड्यूल बहुत महत्वपूर्ण होता है। टोविनो थॉमस ने आगे कहा कि मलयालम इंडस्ट्री में फिल्में अपेक्षाकृत कम समय में पूरी हो जाती हैं, लेकिन तेलुगु इंडस्ट्री में एक फिल्म को पूरा करने में लगभग एक साल लग जाता है। मैं तीन महीने दे सकता हूं, लेकिन पूरा साल देना मेरे लिए संभव नहीं है।

ड्रैगन को लेकर हाई एक्सपेक्टेशन

प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही यह फिल्म पहले ही अपनी स्टारकास्ट और बड़े बजट के कारण सुर्खियों में है। जूनियर एनटीआर के साथ इस फिल्म में कई बड़े नाम जुड़ने की खबरें रही हैं, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। फिल्म को फिलहाल 25 जून 2026 को रिलीज करने की योजना है, हालांकि रिलीज डेट को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्टार कास्ट और कहानी पर सस्पेंस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में अनिल कपूर और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं। हालांकि फिल्म की कहानी और बाकी कास्ट को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। वर्कफ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर हाल ही में वॉर 2 में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर की। इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा।

ये भी पढ़ें- फैंस की भारी भीड़ में फंसे सलमान खान, सुरक्षाकर्मियों ने संभाली स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

इंडस्ट्री में बढ़ती चुनौतियां

अब ‘ड्रैगन’ को लेकर फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है, भले ही टोविनो थॉमस इस प्रोजेक्ट का हिस्सा न हों। टोविनो के इस फैसले से यह भी साफ होता है कि बड़े प्रोजेक्ट्स में समय की प्रतिबद्धता कितनी महत्वपूर्ण होती है। एक्टर ने अपने काम के प्रति स्पष्टता दिखाते हुए यह साबित किया कि वह क्वालिटी को प्राथमिकता देते हैं, भले ही इसके लिए उन्हें बड़े प्रोजेक्ट छोड़ने पड़ें।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply