Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

कॉटन के कपड़ों को धोते वक्त ध्यान रखें ये बातें, कम नहीं होगी सूती कपड़े की चमक, फॉलो करें टिप्स

सूती कपड़ों को धोने के टिप्स
Image Source : FREEPIK

गर्मी आते ही लोग कॉटन के सूट, कॉटन की साड़ियां, कॉटन शर्ट और दुपट्टे पहनना शुरू कर देते हैं। कॉटन यानि सूती कपड़े दिखने में कूल लगते हैं। धूप से बचाने और शरीर को ठंडक देने के लिए सूती कपड़े बेस्ट होते हैं। ये पसीना को आसानी से सोख लेते हैं और शरीर में हवा पास होने के लिए रास्ता देते हैं। हालांकि सूती कपड़े एक बार पहनने के बाद ही गंदे हो जाते हैं और सिकुड़ जाते हैं। इन्हें जल्दी धोना पड़ता है। कॉटन के कपड़ों को धोना भी आसान नहीं है। कई बार कपड़े बहुत सिकुड़ जाते हैं और खराब हो जाते हैं। इसलिए सूती कपड़ों को धोते वक्त विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आइये जानते हैं सूती कपड़े धोते वक्त किन बातों का ख्याल रखें।

सूती कपड़े धोने के टिप्स

नॉर्मल पानी से धोएं- सूती कपड़ों को कभी भी गर्म पानी में धोने से बचना चाहिए। हाई टेंपरेचर पर सूती कपड़े सिकुड़ जाते हैं। कई बार गर्म पानी के कारण कपड़े का रंग भी निकलने लगता है। इसलिए अपने पसंदीदा सूती कपड़ों को सिकुड़ने से बचाने के लिए डेलिकेट साइकिल या ठंडे पानी से धोएं।  

कपड़े उल्टे करके धोएं- सूती कपड़ों की चमक बहुत जल्दी फीकी पड़ जाती है। इसलिए इन्हें बेहद माइल्ट सोप या डिटर्जेंट में ही वॉश करें। कपड़ों को उल्टा करके ही धोएं। धुलाई के दौरान कपड़े को उल्टी तरफ से पलट कर रगड़ें। इससे कपड़े की ऊपरी लेयर खराब नहीं होगी।

बहुत देर डिटर्जेंट में न भिगोएं- कॉटन के कपड़े पानी में पड़े-पेड़ खराब हो सकते हैं। इसलिए इन्हें बहुत लंबे समय तक डिटर्जेंट वाले पानी में भिगोकर न रखें। इससे कपड़े की शाइन कम हो सकती है। 10 मिनट के लिए सोक करके कपड़ों को धो लें।

लटका कर सुखाएं- सूती कपड़े जल्दी सूख जाते हैं। आप इन्हें हमेशा झटककर और लटका कर ही सुखाएं। इससे कपड़ा कम सिकुड़ता है और जल्दी सूखता भी है। सूती कपड़े का बहुत लंबे समय तक धूप में पड़े रहने से रंग खराब होने लगता है।

सिलवटें दूर करें- कॉटने के कपड़ों को धोने के बाद उन पर आई सिलवटों को दूर करना सबसे मुश्किल काम है। कई बार प्रेस करने के बाद भी ये सिकुड़न दूर नहीं होती हैं। इसके लिए जब कपड़ा हल्का नम हो तभी प्रेस कर लें। अगर सूखे सूती कपड़े को प्रेस कर रहे हैं तो उसे पहले पानी के छींटे मारकर हल्का गीला कर लें। इस तरह प्रेस आसानी से हो जाएगी।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply