Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

Hanuman Jayanti Wishes 2026: हनुमान जयंती के मौके पर अपने प्रियजनों को भेजें शुभकामना संदेश, यहां देखें बेस्ट विशेज

Hanuman Jayanti Wishes 2026:
Image Source : FREEPIK

Hanuman Jayanti Wishes 2026: हनुमान जयंती भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार, बजरंगबली के जन्म के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। यह हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है जो हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल 2 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जा रही है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन माता अंजनी की कोख से भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। उन्हें ‘पवनपुत्र’ और ‘अंजनीपुत्र’ कहा जाता है। इस खास मौके पर मंदिरों में भजन और भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही लोग अपनों को शुभकामानएं भी देते हैं। अगर आप भी अपने करीबियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, कोट्स, मैसेज शेयर कर सकते हैं। 

Hanuman Jayanti 2026 Wishes Messages Quotes

1. संकट तें हनुमान छुड़ावै
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै
हनुमान जयंती की ढेरों बधाई !

2. जो लेता है नाम हनुमान का, उसके जीवन में दुःख नहीं रहता.
इस पावन पर्व पर आपको मिले हनुमान जी का विशेष आशीर्वाद.
हनुमान जयंती 2026 की ढेर सारी बधाइयां !

3. सब सुख लहै तुम्हारी सरना.
तुम रक्षक काहु को डरना..
हनुमान जयंती की ढेरों बधाई !

4. आपको बजरंग बली की कृपा प्राप्त हो,
आप जो कुछ भी करते हैं उसमें हमेशा समृद्ध रहें..
हनुमान जन्मोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं!

5. हनुमान तुम बिन राम हैं अधूरे,
करते तुम भक्तों के सपने पूरे
मां अंजनी के तुम हो राजदुलारे
राम-सीता को लगते सबसे प्यारे।
हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !

6. श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि, 
वरनऊं रघुवर विमल जसु, जो दायकु फल चारि..
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरो पवन कुमार,
बल बुद्धि विद्या मोहिं, हरहु कलेश विकार..
हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

7. भूत पिशाच निकट नहीं आवे
महावीर जब नाम सुनावे
नासे रोग हरे सब पीरा
जपत निरंतर हनुमत वीरा
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं !

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply