Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

5 मिनट में कम हो जाएगा स्ट्रेस, बठै-बठै कर लीजिए एक एक्सरसाइज, तुरंत रिलैक्स हो जाएगा दिमाग

तनाव को कम करने वाली एक्सरसाइज
Image Source : FREEPIK

Stress Awareness Month: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर साल अप्रैल में तनाव जागरूकता माह मनाया जाता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लगभग हर किसी को स्ट्रेस है। लेकिन अगर स्ट्रेस को समय रहते मैनेज न किया जाए, तो मेंटल हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि जब भी आपको बहुत ज्यादा तनाव महसूस हो, तो आप किस तरीके से स्ट्रेस को मैनेज कर सकते हैं। आइए जानते हैं…

फायदेमंद साबित होगा भ्रामरी प्राणायाम- कुछ-कुछ एक्सरसाइज न केवल आपके शरीर पर बल्कि आपके दिमाग पर भी पॉजिटिव असर डाल सकती हैं। भ्रामरी प्राणायाम इस तरह की एक्सरसाइज में से एक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तनाव, चिंता और मानसिक थकान से छुटकारा पाने के लिए इस योगासन की मदद ली जा सकती है। भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कर आप शांत महसूस कर पाएंगे।

कैसे करना चाहिए अभ्यास- भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले अपनी आंखों को बंद कर लीजिए। इसके बाद अपने कानों को अंगूठे से दबाएं, तर्जनी को माथे पर रखें और बाकी उंगलियों को आंखों पर रखें। अब आपको गहरी-गहरी सांस लेनी है और साथ में भंवरे की तरह ‘ओम’ कहते हुए सांस को छोड़ना है। सुबह या फिर शाम के समय खाली पेट 5-10 मिनट इस योगाभ्यास को करना आपकी मेंटल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

सेहत को मिलेंगे फायदे ही फायदे- तनाव को दूर करने के साथ-साथ भ्रामरी प्राणायाम सेहत को और भी फायदे पहुंचा सकता है। अनिद्रा को अलविदा कहने के लिए और नींद की क्वॉलिटी को सुधारने के लिए भी इस योगासन का अभ्यास करना शुरू किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भ्रामरी प्राणायाम फोकस और मेमोरी को बूस्ट करने में भी कारगर साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Quick Samachar किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply