Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

बिना स्टीमर के भी बनेगा बाजार जैसा स्वादिष्ट मोमोज, इस ट्रिक से बनाएंगे तो मिनटों में होगा तैयार

बिना स्टीमर के भी बनेगा बाजार जैसा स्वादिष्ट मोमोज
Image Source : FREEPIK

मोमोज एक ऐसी डिश है जिसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। आज के समय में आपको हर गली मोहल्ले में मोमोज स्टॉल देखने को मिल जाएगा। मोमोज का स्वाद हर किसी को पसंद आता है इसलिए लोग इसे घर पर भी बनाना चाहते हैं। लेकिन स्टीमर न होने की वजह से लोग इसे नहीं बना पाते। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है यहां हम आपको ऐसे आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बिना स्टीमर के भी बाजार जैसा मोमोज बना सकते हैं। 

मोमोज बनाने की सामग्री

  • 2 कप मैदा
  • 1/2 चम्मच नमक
  • 1 कप पानी (आवश्यकतानुसार)
  • 200 ग्राम कटी हुई सब्जियां (पत्तागोभी, गाजर, प्याज)
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 चम्मच सोया सॉस
  • 1 चम्मच तेल

मोमोज बनाने का तरीका 

स्टेप 1 – सबसे पहले मैदा गूंथ लें। मैदा गूंथने के बाद अब स्टफिंग तैयार करें। स्टफिंग बनाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर हल्का भूनें। 

स्टेप 2 – फिर इसमें कटी हुई सब्जियां डालें और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें। आखिर में इसमें स्वादानुसार नमक डालें।

स्टेप 3 – अब सोया सॉस और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

स्टेप 4 – स्टफिंग तैयार करने के बाद मैदे की छोटी छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें पतला बेलें। छोटी-छोटी रोटी बनाकर स्टफिंग भरकर मोमोज को आकार दें। फिर इसे साइड में रख दें। 

स्टेप 5 – अब एक गहरी कड़ाही या पतीले लें और उसमें 2-3 गिलास पानी डालकर गरम होने दें। एक स्टील की छेद वाली छलनी लें और उस पर थोड़ा सा तेल लगा लें। छलनी को कड़ाही के ऊपर रखें। ध्यान रहे कि पानी छलनी को न छुए।

स्टेप 6 – छलनी में मोमोज रखें और ऊपर से एक बड़े ढक्कन या थाली से ढंक दें ताकि भाप बाहर न निकले। मध्यम आंच पर 10-12 मिनट तक पकाएं। बिना स्टीमर के मोमोज बनकर तैयार है। 

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply