Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

पति ने पत्नी पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, बोला- बीवी अपनी दोस्त से संबंध के लिए करती है मजबूर

पति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक फोटो)

Bengaluru Husband Complaint Case: कर्नाटक के Bengaluru से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी पर ही मानसिक प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप लगाए हैं, जो आम तौर पर देखे जाने वाले ऐसे मामलों से बिल्कुल विपरीत है। अमृतहल्ली थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसे ‘यौन यातना’ देती थी और जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध के लिए मजबूर करती थी।

पत्नी डालती थी दोस्त से संबंध बनाने का दबाव

शख्स का दावा यह भी है कि पत्नी उसके ऊपर अपनी एक दोस्त से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाती थी। इतना ही नहीं, वह उसे आपत्तिजनक वीडियो भेजकर उसमें दिख रही चीजों को करने के लिए मजबूर करती थी। साथ ही, निजी पलों को उसकी दोस्तों के साथ साझा करने का प्रेशर भी डालती थी।

पत्नी ने कबूल की खुद के दूसरों से संबंध की बात

शिकायत करने वाले शख्स ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने खुद कबूल किया था कि उसके पहले भी अन्य लोगों से संबंध रहे हैं। अब भी वह इनमें शामिल है। पति के मुताबिक, उसकी पत्नी का कहना है कि उसकी आर्थिक हालत उसके लाइफस्टाइल के लिए काफी नहीं है। साथ ही, शख्स ने पत्नी पर शराब पीने और दोस्तों के साथ वक्त बिताने का भी आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसके रोकने-टोकने को पत्नी नजरअंदाज करती थी।

ससुराल वालों पर लगाया घर से निकालने का आरोप

पीड़ित पति के मुताबिक, 4 जुलाई 2024 को परिवार के लेवल पर पत्नी के साथ समझौते का प्रयास भी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद उसकी कथित प्रताड़ना चलती रही। शख्स ने अपने ससुराल वालों पर भी गंभीर आरोप लगा दिए। उसने बताया कि उन्होंने उसके शादीशुदा जीवन में दखल दिया, उसको धमकाया और झूठे बहाने से उसे जक्कूर वाले घर से बाहर निकाल दिया। उसे अपना सामान तक घर से निकलते वक्त नहीं ले जाने दिया गया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पीड़ित पति ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने अपनी पत्नी को बड़ी संख्या में नकदी और सोने के जेवर सौंपे थे, जो अब तक वापस नहीं मिले हैं। साथ ही उसका पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज भी उसे नहीं दिए जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply