Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

बिना मारे चूहों को भगाने का ये है रामबाण तरीका, बस किचन में रखी इन चीजों का करके देखें इस्तेमाल

बिना मारे चूहों को भगाने का ये है रामबाण तरीका
Image Source : FREEPIK

घर में चूहों का आना परेशानी का सबब बन जाता है। चूहे कभी खाने पीने की चीजों को नुकसान पहुंचाते हैं तो कभी कपड़ों को। इनसे छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। चूहों के आतंक को कम करने के लिए लोग कई तरह की दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन चूहों को बिना मारे भगाने के लिए आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। यहां हम कुछ आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप चूहों को बिना मारे भगा सकते हैं। 

1. पुदीने का तेल
चूहों को पुदीने की तीखी गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती। इसके लिए रुई के छोटे गोलों पर पेपरमिंट ऑयल की 5-10 बूंदें डालें। इन्हें उन जगहों पर रख दें जहां से चूहे घर में घुसते हैं या जहां वे छिपते हैं। आप पुदीने के ताजे पत्तों को भी कुचलकर रख सकते हैं।

2. लाल मिर्च पाउडर 
लाल मिर्च की गंध और जलन चूहों को उस जगह से दूर रखती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए खिड़कियों, दरवाजों के कोनों और चूहों के बिलों के पास लाल मिर्च का पाउडर छिड़क दें। अगर घर में छोटे बच्चे या पालतू जानवर हैं, तो इस तरीके से बचें।

3. फिटकरी 
फिटकरी चूहों के लिए एक प्राकृतिक दुश्मन की तरह काम करती है। फिटकरी का पाउडर बना लें और इसका पानी के साथ घोल तैयार करें। इस घोल को चूहों के ठिकानों पर छिड़क दें।

4. तेजपत्ता 
तेजपत्ते की खुशबू चूहों को भ्रमित करती है और उन्हें लगता है कि यह उनके खाने लायक नहीं है। घर के कोनों में 2-3 तेजपत्ते रख दें। इसकी महक से चूहे उस जगह से किनारा कर लेते हैं।

5. प्याज और लहसुन 
इनकी तीखी और तेज गंध चूहों के लिए असहनीय होती है। प्याज के टुकड़े या लहसुन की कलियों को चूहों के आने-जाने वाले रास्तों पर रखें। प्याज को हर 2 दिन में बदलते रहें क्योंकि यह जल्दी सड़ जाता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply