
Arshdeep Singh Virla Video: इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स की सह-मालकिन और अभिनेत्री प्रीति जिंटा अक्सर अपने लुक्स और रिएक्शन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। टीम का प्रदर्शन चाहे जैसा भी हो, उनके चेहरे की मुस्कान हमेशा बरकरार रहती है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें खूब पसंद करते हैं। प्रीति भी हर मैच में दर्शकों के साथ खास जुड़ाव दिखाते हुए जर्सी बांटती नजर आती हैं। इसी बीच तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को उनसे एक खास पल मिला, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रीति जिंटा ने अर्शदीप को गले लगाकर दी बधाई
19 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ के महाराज यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पंजाब ने एकतरफा जीत दर्ज की। मुकाबले के बाद खिलाड़ी आपस में मिल रहे थे, तभी प्रीति जिंटा भी मैदान पर पहुंचीं और खिलाड़ियों को बधाई देने लगीं। इसी दौरान उन्होंने अर्शदीप सिंह को गले लगाया। इस खास पल के बाद अर्शदीप का जश्न देखने लायक था, मानो उन्हें कोई बड़ा इनाम मिल गया हो। पास में खड़े मोहम्मद शमी भी यह नजारा देखकर हंस पड़े, जबकि प्रीति लगातार मुस्कुराती नजर आईं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
Arshdeep 🤣
Seems like his dream came true yesterday 😂pic.twitter.com/HS1OFQGi9w
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) April 20, 2026
अर्शदीप सिंह ने फिर पकड़ी लय
आईपीएल 2026 की शुरुआत अर्शदीप सिंह के लिए खास नहीं रही थी। गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शुरुआती तीन मैचों में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। हालांकि, इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2 विकेट लेकर उन्होंने लय पकड़ी, फिर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 22 रन देकर 3 विकेट झटके। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी उन्होंने एक विकेट हासिल किया। उनका फॉर्म में लौटना पंजाब किंग्स के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच का हाल
मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। शुरुआत में प्रभसिमरन सिंह बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन इसके बाद कूपर कॉन्ली और प्रियांश आर्य ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर 182 रन की बड़ी साझेदारी की। प्रियांश आर्य ने 37 गेंदों में 93 रन बनाए, जिसमें 9 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। वहीं कॉन्ली ने 46 गेंदों में 87 रन की पारी खेली।
इन दोनों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पंजाब ने 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में लखनऊ की टीम संघर्ष करती नजर आई। मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत और एडन मार्क्रम ने कुछ अच्छी पारियां खेलीं, लेकिन टीम 200 रन तक ही पहुंच सकी। आखिरकार पंजाब किंग्स ने 54 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
💬 Comments (0)
Leave a Comment