Quick Samachar: Bengaluru 3 Murder Case News: बेंगलुरु पिछले दो दिनों में हुई महिलाओं की हत्या की तीन अलगअलग घटनाओं से दहल उठा है। इन मामलों की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि तीनों पीड़िताओं की हत्या उनके बेहद करीबी लोगों ने की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इन वारदातों ने रिश्तों में बढ़ती हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

बेंगलुरु में 48 घंटे के भीतर 3 महिलाओं की हत्या, लिव-इन पार्टनर, बॉयफ्रेंड और पति बने कातिल​
बेंगलुरु में 48 घंटे के भीतर 3 महिलाओं की हत्या, लिव-इन पार्टनर, बॉयफ्रेंड और पति बने कातिल​

लिवइन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या

पहला मामला मल्लेश्वरम इलाके का है, जहां 27 वर्षीय शरत पर अपनी 20 वर्षीय अनुषा की हत्या का आरोप है। दोनों मूल रूप से हासन जिले के सकलेशपुर के रहने वाले थे और इंस्टाग्राम के जरिए एकदूसरे के संपर्क में आए थे। पिछले छह महीनों से दोनों मल्लेश्वरम में साथ रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात दोनों के बीच किसी निजी मुद्दे को लेकर विवाद हुआ। बहस बढ़ने पर शरत ने कथित तौर पर अनुषा का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना का खुलासा दो दिन बाद तब हुआ जब आरोपी ने खुद अपने वकील को हत्या की जानकारी दी। वकील ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शेषाद्रिपुरम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

बॉयफ्रेंड ने रिसेप्शनिस्ट का चाकू से रेता गला

दूसरी घटना डोड्डाकन्नाहल्ली इलाके की है। यहां सिक्किम की रहने वाली 22 वर्षीय अति हंगमा सुब्बा की उसके बॉयफ्रेंड पूर्बा लेपचा ने कथित तौर पर हत्या कर दी। अति एक प्रतिष्ठित सैलून में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर कार्यरत थी, जबकि आरोपी एक होटल में वेटर था। दोनों करीब एक महीने पहले रोजगार के लिए बेंगलुरु आए थे।

की जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी प्रेमिका के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का संदेह था। रविवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि गुस्से में आकर पूर्बा ने किचन से चाकू उठाया और अति पर हमला कर उसका गला रेत दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

होमगार्ड महिला के पति ने की हत्या

तीसरी वारदात उदयनगर इलाके की है, जहां 34 वर्षीय होमगार्ड मंजुला की उसके पति प्रदीप कुमार ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। मंजुला महादेवपुरा पुलिस थाने में होमगार्ड के रूप में तैनात थीं, जबकि उनका पति ऑटोरिक्शा चालक है। पारिवारिक विवादों के कारण मंजुला पिछले एक महीने से अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थीं।

सुलह के बहाने पहुंचा, फिर किया हमला

रविवार शाम प्रदीप कुमार पत्नी और बच्चों को वापस घर ले जाने के बहाने ससुराल पहुंचा। जब मंजुला ने उसके साथ लौटने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। यह घटना मंजुला की बेटी और मां के सामने हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बेंगलुरु पुलिस तीनों मामलों की विस्तृत जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मजबूत सबूत जुटाए जा रहे हैं ताकि अदालत में उन्हें कड़ी सजा दिलाई जा सके। इन घटनाओं ने एक बार फिर रिश्तों में बढ़ती हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है।