Quick Samachar: क्या आप भी ज्यादातर लोगों की तरह नींबू के छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए क्योंकि आज हम आपको नींबू के छिलकों को यूज करने के कुछ बेहतरीन तरीकों के बारे में बताएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नींबू के छिलके साफसफाई के काम को काफी हद तक आसान बना सकते हैं। इतना ही नहीं, बर्तनों को चमकाने के लिए भी नींबू के छिलकों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नींबू निचोड़कर छिलके फेंकिए नहीं, साफ-सफाई करने में आएंगे खूब काम
नींबू निचोड़कर छिलके फेंकिए नहीं, साफ-सफाई करने में आएंगे खूब काम

नींबू के छिलके और नमक का मिक्सचर तांबे के बर्तन या फिर घर में रखी हुई पीतल की मूर्तियों को चमकाने के लिए नींबू के छिलके और नमक को एक साथ यूज किया जा सकता हैं। नींबू के छिलके के ऊपर नमक बुरकिए और फिर काले पड़ चुके बर्तन या फिर मूर्तियों पर नींबू के छिलके को लगाएं। नींबू का छिलका रगड़तेरगड़ते बर्तन या फिर मूर्ती पर मौजूद सारा का सारा कालापन दूर हो जाएगा। आखिर में बर्तन या फिर मूर्ती को गुनगुने पानी से धो लीजिए और फिर साफसूखे कपड़े से पोंछ लीजिए।

सिरके के साथ किया जा सकता है यूज
अगर आप सिंक की जाली को साफ करना चाहते हैं या फिर पानी के नल पर लगे दागधब्बों को हटाना चाहते हैं या फिर किचन काउंटर को चमकाना चाहते हैं, तो नींबू के छिलके को सिरके के साथ यूज करके देख सकते हैं। एक स्प्रे बॉटल लीजिए और इसमें सफेद सिरका और पानी बराबर मात्रा में मिलाइए। इस बॉटल में नींबू के छिलकों को भी डाल दीजिए। 2 से 3 दिन के बाद आपका नेचुरल क्लीनर इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। नल से लेकर टाइल्स तक, सिंक से लेकर किचन तक, सभी चीजों को साफ करने के लिए इस स्प्रे को यूज किया जा सकता है।

बेकिंग सोडा के साथ करें इस्तेमाल बर्तनों पर मौजूद चिकनाई की लेयर को साफ करने के लिए नींबू के छिलकों को बेकिंग सोडा के साथ यूज किया जा सकता है। कढ़ाई और तवे पर जमी चिकनाई को चुटकियों में साफ करने के लिए आप इस ट्रिक को यूज करके देख सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नींबू के छिलके में मौजूद तत्व तेल को काटते हैं और बेकिंग सोडा में मौजूद तत्व गंदगी और मैल को हटाने में कारगर साबित हो सकते हैं।