Quick Samachar: झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपमान की वजह से आहत होकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दूल्हे के चाचा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक बारात से लापता हो गए थे, जिनका बात में शव बरामद किया गया। उनका शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। जानकारी के मुताबिक दूल्हे के चाचा ने बारात आते समय रास्ते में हुए अपमान के कारण यह कदम उठाया।

चाचा को छोड़कर आगे बढ़ गई बस
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को कानपुर के जूही इलाके से एक बारात झांसी के मौठ कस्बे आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में दूल्हे के चाचा ईश्वर सिंह लघुशंका के लिए उतरे थे। इस बीच दूल्हे के चाचा को छोड़कर बस आगे बढ़ गई। पुलिस के मुताबिक, बाद में शोर मचाने पर बारातियों ने बस रोककर उन्हें बैठा लिया, लेकिन इस बात से वह नाराज हो गए। बाद में वह बारात घर से कहीं चले गए थे।
गमछे से फंदा लगाकर की खुदकुशी
पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह बारात घर से कुछ ही दूरी पर स्थित उनका शव गमछे से बने फंदे से एक पेड़ पर लटकता हुआ पाया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि बारातियों द्वारा रास्ते में छोड़ दिए जाने कारण ईश्वर सिंह खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे। मौठ थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि एक बाराती द्वारा आत्महत्या की सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है।
दिल्ली हाई कोर्ट के वकील ने किया सुसाइड
बता दें कि एक अन्य मामले में दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में स्थित एक होटल की 15वीं मंजिल से कूद कर वकील ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को रॉयल प्लाजा होटल में हुई इस घटना की सूचना रविवार रात करीब सवा नौ बजे दी गई। मृतक की पहचान दिल्ली हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजेश सिंह के रूप में हुई है, जो उसी दिन शाम में होटल में ठहरने आया था। पुलिस के एक बयान के मुताबिक, पुलिस दल ने होटल पहुंच कर पाया कि महावीर एनक्लेव निवासी सिंह ने इमारत की 15वीं मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी थी।
💬 Comments (0)
Leave a Comment