Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराकर डंपर में लगी आग; चालक झुलसा

Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराकर डंपर में लगी आग; चालक झुलसा

औरैया, अमृत विचार:  अछल्दा थाना क्षेत्र की इटैली चौकी के अंतर्गत नगला चतुरभुज गांव के सामने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के करीब 4:10 बजे हादसा हो गया। किलोमीटर 277 पर गिट्टी लदे डंपर ने आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर की केबिन में आग लग गई और वह धूधूकर जलने लगा।

हादसे में डंपर चालक मुहम्मद जमीर पुत्र समीर अहमद, निवासी चांदगढ़, अमेठी गंभीर रूप से झुलस गया। चालक ने डंपर से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस से घायल को भरथना सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई।

बताया गया कि डंपर झांसी से इटावा की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना पर यूपीडा के सीएसओ विजय सिंह मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। वही थाना प्रभारी सुरेश चंद्र, कुदरकोट थाना प्रभारी अमर बहादुर, उपनिरीक्षक विपिन सिंह समेत पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।

आग बुझाने के लिए औरैया और बिधूना स्टेशन से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। फायरकर्मी श्रीपाल और दुष्यंत कुमार ने आग पर काबू पाया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस और यूपीडा टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *